Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप की हत्या की दूसरी बार कोशिश, संदिग्ध हिरासत में

admin by admin
September 16, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

वाशिंगटन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में रविवार को उस समय कोशिश की गई जब वह अपने गोल्फ क्लब में खेल रहे थे। संघीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने इस कोशिश को विफल कर दिया और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस घटना से मात्र नौ सप्ताह पहले ही एक बंदूकधारी ने पेंसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप (78) को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी।

मियामी में प्रभारी विशेष एजेंट राफेल बैरोस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के एजेंट ने वेस्ट पाम बीच में ‘ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब’ की सीमा के पास मौजूद एक बंदूकधारी पर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि एजेंसी अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कह सकती कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने भी ‘‘हमारे एजेंट पर गोली चलाई या नहीं।

ट्रंप जहां गोल्फ खेल रहे थे, वहां से कुछ दूरी पर छिपकर बैठे ‘अमेरिकी सीक्रेट सर्विस’ के एजेंट ने देखा कि लगभग 400 गज की दूरी पर झाड़ियों के बीच से एक राइफल की नाल दिख रही है।

पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि एक एजेंट ने गोली चलाई जिसके बाद वहां मौजूद संदिग्ध भाग गया।

ट्रंप के प्रचार अभियान के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने इसके तुरंत बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के पास गोलियां चलीं लेकिन वह सुरक्षित हैं। इस समय कोई और जानकारी नहीं दी जा सकती। ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक संदेश में कहा, ‘‘मेरे आस-पास गोलीबारी की आवाजें आ रही थीं, लेकिन इससे पहले कि अफवाहें नियंत्रण से बाहर हो जाएं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं सुरक्षित और ठीक हूं।

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे कोई चीज नहीं रोक सकती। कानून प्रवर्तन विभाग से जुड़े तीन सूत्रों के अनुसार, हवाई स्थित एक छोटी निर्माण कंपनी के 58 वर्षीय मालिक रयान वेस्ले राउथ को रविवार की घटना के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। राउथ पूर्व राष्ट्रपति का आलोचक है।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, राउथ का नॉर्थ कैरोलाइना में पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह राजनीति से जुड़े मामलों पर अक्सर पोस्ट साझा करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, राउथ 2019 से ही डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चंदा देता रहा है।

राउथ ने 2023 में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ से एक साक्षात्कार में कहा था कि वह तालिबान से बचकर आए अफगान सैनिकों को यूक्रेन के लिए भर्ती करना चाहता है। उसने कहा था कि उसकी योजना उन्हें अवैध रूप से पाकिस्तान और ईरान के जरिए यूक्रेन ले जाने की है। उसने कहा था कि दर्जनों लोगों ने इसमें रुचि व्यक्त की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस मामले की जांच से जुड़े तथ्यों से अवगत कराया गया है। हैरिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिका में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।

बाइडन ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ‘सीक्रेट सर्विस’ के पास ‘‘पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हर संसाधन और क्षमता हो।

इससे पहले, अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो ने बताया कि ट्रंप के गोल्फ क्लब में रविवार को ‘‘उनकी हत्या की कोशिश’’ की गई।

मार्टिन काउंटी के शेरिफ विलियम स्नाइडर के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति का व्यवहार शांत और संतुलित था तथा जब उसे पकड़ा तो उसने यह भी नहीं पूछा कि उसे क्यों पकड़ा गया है।

इस बीच, ट्रंप ने उनकी हत्या के दूसरे प्रयास के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘सीक्रेट सर्विस’ और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धन्यवाद दिया और उनकी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने शानदार काम किया। मुझे अमेरिकी होने पर बहुत गर्व है।

Tags: ट्रंप की हत्या
Previous Post

जीएसटी परिषद ने स्वास्थ्य, जीवन बीमा पर कर की दर की समीक्षा; मंत्री समूह का गठन, 30 अक्टूबर रिपोर्ट

Next Post

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरने से मालगाड़ी पटरी से उतरी

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरने से मालगाड़ी पटरी से उतरी

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group