Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर: कर्मचारी के रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद भोजनालय का मालिक गिरफ्तार

admin by admin
September 12, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

सहारनपुर जिले में एक भोजनालय में रोटी बनाते समय एक कर्मचारी द्वारा रोटी पर थूकने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भोजनालय के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद, भोजनालय के मालिक उस्मान के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई और घटना में शामिल नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि थाना फतेहपुर के अंतर्गत कस्बा छुटमलपुर मे घास मंडी के पास दस्तरखान नाम का भोजनालय है। इस भोजनालय का एक नाबालिग कर्मचारी थूक लगाकर रोटियां बना रहा था जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया गया।

जैन ने बताया कि इस मामले मे नीतीश बडथवाल ने थाना फतेहपुर पहुंचकर एक तहरीर दी जिसमे कहा गया कि इस भोजनालय का एक कर्मचारी थूक लगाकर रोटी सेंक रहा है, जिससे समाज मे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

उन्होंने बताया कि तहरीर में भोजनालय के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सील करने की मांग की गई।

जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने भोजनालय के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नाबालिग कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच द्वेष को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

Tags: भोजनालय का मालिक गिरफ्तार
Previous Post

आरजी कर अस्पताल में लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप

Next Post

मौसम : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली; अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमले का मामला

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली एसएसपी को अनावश्यक न्यायिक नाराजगी का सामना कराने पर जताया खेद

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक खाई में गिरकर जला, चालक की मौत; दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी

November 4, 2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर लखनऊ में बढ़ेगी सुरक्षा, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

November 4, 2026
Next Post

मौसम : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

Recent Posts

sanketik photo

ईरान ने भारत समेत चार देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी छूट, चीन, इराक और कतर भी सूची में शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

तेहरान, ईरान ने भारत समेत चार देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के मामले में अपनी पाबंदियों से...

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली; अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमले का मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

सुलतानपुर जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि...

कोहली के 74 रन, भारत ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

ऑकलैंड , स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की 74 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां बारिश...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली एसएसपी को अनावश्यक न्यायिक नाराजगी का सामना कराने पर जताया खेद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अनावश्यक रूप से न्यायिक नाराजगी का सामना कराने के लिए...

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों पर किया कब्जा

by admin
November 4, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ऊपरी सदन सीनेट के साथ-साथ निचले सदन प्रतिनिधि सभा में भी बहुमत हासिल कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group