Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दीपावली और छठ पर लखनऊ में बढ़ेगी सुरक्षा, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश में दीपावली समेत आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लखनऊ पुलिस भीड़भाड़ वाले बाजारों, आभूषण दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात करेगी। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जेब काटने, झपटमारी, ठगी और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस आयुक्त तरुण गाबा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पर्व की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया।

गाबा ने पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा शाम के समय मुख्य सड़कों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल एवं वाहन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के अनुसार, भीड़भाड़ वाले बाजारों, शॉपिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों और आभूषण बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तथा पुलिस पिकेट तैनात किए जाएंगे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ और ‘एंटी रोमियो’ टीमों के साथ महिला पुलिसकर्मी भी सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद रहेंगी और पटाखों की दुकानों और भंडारण केंद्रों की संबंधित विभागों के साथ जांच कर सुरक्षा नियमों तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस आयुक्त ने यातायात सुचारू रखने, अवैध पार्किंग रोकने और जरूरत के अनुसार डायवर्जन एवं पार्किंग की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया।

Tags: छठ पर्वदीपावली सुरक्षाधनतेरसमिशन शक्तिलखनऊ पुलिस
Previous Post

सुलतानपुर में 3.25 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Next Post

जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक खाई में गिरकर जला, चालक की मौत; दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

November 5, 2026
Next Post

जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक खाई में गिरकर जला, चालक की मौत; दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी

Recent Posts

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

by Atul Narain Srivastava
November 5, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था...

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में...

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल कराने के...

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के देहली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group