Friday, November 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आयकर विभाग गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की 12 करोड़ रुपये की ‘बेनामी’ संपत्ति जब्त करेगा

admin by admin
September 11, 2024
in उत्तर प्रदेश
0


आयकर विभाग मृतक माफिया- राजनीतिक नेता मुख्तार अंसारी की 12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करेगा, क्योंकि बेनामी संपत्ति विरोधी कानून के तहत गठित न्यायाधिकरण ने 2023 में की गई कुर्की कार्रवाई की पुष्टि की है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्राधिकरण ने माना है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में ‘सदर तहसील के अंतर्गत मौजा कपूरपुर एन.जेड.ए.’ स्थित अचल संपत्ति एक ‘बेनामी’ संपत्ति है।

लखनऊ स्थित आयकर विभाग की जांच शाखा ने बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम 2016 के प्रावधानों के तहत अप्रैल 2023 में इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एक अनंतिम आदेश जारी किया था।

यह संपत्ति, एक भूखंड है जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 12 करोड़ रुपये है।

आयकर विभाग के आदेश के अनुसार, इस मामले में “बेनामीदार” (जिसके नाम पर बेनामी संपत्ति है) की पहचान अंसारी के कथित सहयोगी और पड़ोसी गणेश दत्त मिश्रा के रूप में की गई है। इसमें कहा गया है कि जमीन के असल मालिक अंसारी थे।

सूत्रों ने बताया कि कर विभाग अब इस संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा। अंसारी का इस साल मार्च में बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अंसारी 2005 से उत्तर प्रदेश और पंजाब की जेलों में बंद रहे थे। उनके खिलाफ 60 से अधिक आपराधिक मामले लंबित थे।

उन्हें सितंबर 2022 से उत्तर प्रदेश की विभिन्न अदालतों द्वारा आठ मामलों में सजा सुनाई गई थी और वह बांदा जेल में बंद थे। न्याय निर्णय प्राधिकारी ने माना है कि अंसारी अपने कानूनी उत्तराधिकारियों अफसान अंसारी, उमर अंसारी और अब्बास अंसारी के माध्यम से संपत्ति के मालिक थे।

प्राधिकरण ने विभाग को इस संपत्ति के शेष हिस्से को कुर्क करने के लिए “तत्काल कदम” उठाने का भी निर्देश दिया।

Tags: बेनामी’ संपत्ति जब्त करेगा
Previous Post

अयोध्या में राम की पैड़ी पर दो सफाई कर्मी का शराब पीने का वीडियो वायरल, आउटसोर्सिंग कंपनी लायन सिक्योरिटी पर 50,000 का जुर्माना

Next Post

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 70 वर्ष अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा कवरेज को मंजूरी दी, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो; अलग कार्ड होगा जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब, पूछा- निर्वाचन आयोग ने CM कार्यालय को कैसे दी जानकारी?

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में नहर में गिरी कार, पति-पत्नी और तीन माह के मासूम की मौत, एक युवक सुरक्षित बचा

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 11 घायल

November 6, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी: BSF जवान के घर से लाइसेंसी पिस्तौल, कारतूस और जेवरात समेत 10 लाख का सामान चोरी

November 6, 2026
Next Post

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 70 वर्ष अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा कवरेज को मंजूरी दी, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति कुछ भी हो; अलग कार्ड होगा जारी

Recent Posts

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब, पूछा- निर्वाचन आयोग ने CM कार्यालय को कैसे दी जानकारी?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा...

हरदोई में नहर में गिरी कार, पति-पत्नी और तीन माह के मासूम की मौत, एक युवक सुरक्षित बचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गुरुग्राम से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर...

महाराष्ट्र में ब्लिंकिट, जेप्टो समेत 105 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित, सात की बंदी के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दिवाली से पहले विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्थानीय पीपुल्स कांग्रेस के प्रतिनिधियों...

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 11 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

सीतापुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group