अयोध्नया, नगर निगम के दो आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी सरयू किनारे राम की पैड़ी पर बैठकर दिन में शराब पीने का एक वीडियो वायरल हो गया। सरयू तट और राम की पैड़ी अयोध्या के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं।
वीडियो वायरल होने पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने सख्त रुख अख्तियार किया उन्होंने दोनों सफाई श्रमिकों को कार्य मुक्त करने के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी लायन सिक्योरिटी पर 50,000 का जुर्माना लगा दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नगर निगम की वर्दी पहनकर दो लोग राम की पैड़ी पर शराब पी रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह को इसकी जांच सौंपी। जांच में वायरल वीडियो के सही होने की पुष्टि हुई।
पता चला कि दोनों सफाई श्रमिक नगर निगम को आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली संस्था लायन सिक्योरिटी के हैं। इन दोनों की पहचान अनिल यादव और शिवराज यादव के रूप में हुई।








