Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में दलित किशोरी के साथ गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म; आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, साथी फरार

admin by admin
September 6, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

अयोध्या, खंडासा थाने के रायपट्टी गांव में दलित किशोरी के साथ गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में खंडासा पुलिस केस दर्ज होते ही एक्टिव मोड में आ गई। गुरुवार रात थाना क्षेत्र के विनायक पुर मोड़ पर पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रात करीब नौ बजे सतनापुर नहर के विनायकपुर मोड़ पर रोका गया। रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग किये जाने पर एक के दाहिने पैर में गोली लगी और दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम शाहबान निवासी ग्राम रायपट्टी थाना खंडासा बताया और फरार होने वाले व्यक्ति का नाम मोनू निवासी रायपट्टी थाना खंडासा जनपद अयोध्या बताया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ दोनों एससी-एसटी एक्ट व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना खंडासा जनपद के वांछित हैं। 20 दिन पहले आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी को फोन कर नहर की पटरी पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपी अपने एक साथी के साथ युवती और उनके परिजनों को जान से मार देने की धमकी देना शुरू कर दिया था।

बुधवार को पीड़ित किशोरी ने अपने पिता के साथ पुलिस को आप बीती सुनाई थी जिस पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मुठभेड़ में एक बिना नम्बर की काले रंग की मोटरसाइकिल, एक तमन्चा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर महेन्द्र कुमार, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।

Tags: गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म
Previous Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट: 1993 से 2000 के बीच हुई नियुक्ति का नियमितीकरण! सीएम के सामने पेश करने का निर्देश

Next Post

हाथरस में जनरथ बस ने पिकअप में मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत और 18 घायल, बचाव कार्य जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच के उर्स मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, चार बच्चे घायल; चार आयोजक गिरफ्तार

November 3, 2026
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत मतदाता सूची मामले में दो पूर्व एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर बीएनएस की धारा 198 जोड़ने की तैयारी

November 3, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विरोध पर रची गई थी खौफनाक साजिश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

November 3, 2026
उत्तर प्रदेश

Video अमेठी में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

November 3, 2026
Next Post

हाथरस में जनरथ बस ने पिकअप में मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत और 18 घायल, बचाव कार्य जारी

Recent Posts

सिम-बाइंडिंग’ के नियम से उपभोक्ताओं को परेशानी, कारोबारों की लागत बढ़ने की आशंका: अध्ययन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

नई दिल्ली, व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल को लेकर प्रस्तावित सिम-बाइंडिंग व्यवस्था अभी लागू नहीं हुई है। हालांकि, दूरसंचार...

सुप्रीम कोर्ट ने किया वेबसाइट की नकल करने वाले फर्जी डोमेन से सावधान, निजी और वित्तीय जानकारी साझा न करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री ने शीर्ष अदालत की आधिकारिक वेबसाइट की नकल करने वाले एक फर्जी ‘डोमेन’ के बनाये जाने को...

बहराइच के उर्स मेले में जलपरी शो का टैंक फटा, चार बच्चे घायल; चार आयोजक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

बहराइच जिले में एक उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान पानी से भरा पारदर्शी टैंक फटने से चार बच्चे...

पीलीभीत मतदाता सूची मामले में दो पूर्व एसडीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर बीएनएस की धारा 198 जोड़ने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र (127) की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में नामजद दो पूर्व उप-जिलाधिकारियों...

प्रतापगढ़ में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: प्रेम प्रसंग के विरोध पर रची गई थी खौफनाक साजिश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छह दिनों से लापता एक युवक का शव सोमवार देर शाम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group