Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूक्रेन के पोल्टावा शहर में रूस के मिसाइल हमलों में 41 लोगों की मौत, 180 घायल

पोल्टावा के गवर्नर फिलिप प्रोनिन ने बुधवार से तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

admin by admin
September 3, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

कीव, (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागकर मध्य-पूर्वी यूक्रेन स्थित एक सैन्य प्रशिक्षण प्रतिष्ठान तथा नजदीकी अस्पताल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 41 लोग मारे गए और 180 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला पोल्टावा शहर में हुआ। पोल्टावा रूस की सीमा से लगभग 110 किलोमीटर (70 मील) और कीव से करीब 350 किलोमीटर (200 मील) दक्षिण-पूर्व में स्थित है।

यह शहर राजधानी कीव और यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के बीच मुख्य राजमार्ग और रेल मार्ग पर स्थित है।रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू होने के बाद से यह हमला रूसी सेना द्वारा किए गए सबसे घातक हमलों में से एक प्रतीत होता है।

जेलेंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘संचार संस्थान की इमारतों में से एक (पोल्टावा मिलिटरी) आंशिक रूप से नष्ट हो गई। लोग मलबे में दब गये। कई लोगों को बचा लिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बचाव अभियान में सभी आवश्यक सेवाएं शामिल हैं। जेलेंस्की ने कहा कि जो कुछ हुआ उसकी उन्होंने ‘‘पूर्ण और त्वरित जांच’’ के आदेश दिए हैं। उन्होंने और ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हवाई हमले की चेतावनी जारी होने के तुरंत बाद मिसाइलों से तब हमला हुआ जब कई लोग आश्रय के लिए बंकरों की ओर जा रहे थे। मंत्रालय ने इस हमले को ‘‘बर्बर’’ करार दिया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल और चिकित्सकों ने 25 लोगों को बचाया, जिनमें से 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। पोल्टावा के गवर्नर फिलिप प्रोनिन ने बुधवार से तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

प्रोनिन ने अपने टेलीग्राम पेज पर लिखा, ‘‘पोल्टावा क्षेत्र और पूरे यूक्रेन के लिए एक बड़ी त्रासदी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुश्मन को निश्चित रूप से मानवता के खिलाफ अपने सभी अपराधों का जवाब देना होगा।’’

यह हमला उस दिन हुआ जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगोलिया के दौरे पर हैं। इस बात का कोई संकेत नहीं है कि उनके मेजबान कथित युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय वारंट पर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग पर ध्यान देंगे।

जेलेंस्की ने यूक्रेन के पश्चिमी साझेदारों से सैन्य सहायता की त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपनी अपील दोहराई।

वह यह भी चाहते हैं कि पश्चिमी साझेदार उन प्रतिबंधों में ढील दें जिनमें निर्धारित किया गया है कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों से यूक्रेन रूसी धरती पर किन चीजों को निशाना बना सकता है और किनको नहीं। कुछ देशों को डर है कि रूस पर हमला करने से युद्ध का दायरा बढ़ सकता है।

जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘‘लंबी दूरी के हमले जो हमें रूसी आतंक से बचा सकते हैं, उनकी अभी जरूरत है, बाद में नहीं। दुर्भाग्यवश, हर दिन की देरी का मतलब है और अधिक मौत।

BREAKING: Russian missile strike hits Ukrainian city of Poltava, killing at least 41 people and injuring 180 others, Zelensky says pic.twitter.com/UbHOF7T2Le

— BNO News (@BNONews) September 3, 2024

Tags: रूस के मिसाइल हमलों में 41 लोगों की मौत
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई में भारतीय उच्चायोग में नए ‘चांसरी’ परिसर का किया उद्घाटन किया

Next Post

गोंडा में नाबालिग दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post

गोंडा में नाबालिग दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group