Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राष्ट्रपति पद की बहस में बाइडन और ट्रंप ने एक दूसरे को ‘झूठा’; सबसे खराब राष्ट्रपति बताया

admin by admin
June 28, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अटलांटा, राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद की चुनाव प्रक्रिया की पहली बहस के दौरान अर्थव्यवस्था, सीमा, विदेश नीति, गर्भपात और राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति पर बहस हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को झूठा और अमेरिकी इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति करार दिया।

बृहस्पतिवार रात को बाइडन और ट्रंप के बीच लगभग 90 मिनट हुई बहस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर निजी हमले किये। बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को ‘‘मूर्ख और हारा हुआ व्यक्ति’’ करार दिया।

डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार बाइडन ने ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं हाल में ‘डी-डे’ के लिए फ्रांस में था और मैंने उन सभी नायकों के बारे में बात की जिन्होंने जान न्यौछावर की। मैं द्वितीय विश्व युद्ध और प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए नायकों के कब्रिस्तान में गया, जहां उन्होंने (ट्रंप) जाने से इनकार कर दिया था।’’

तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप ने 2018 के दौरे के दौरान इस कब्रिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था। उम्र के मामले में 81 वर्षीय बाइडन ने याद दिलाया कि 78 वर्षीय ट्रंप उनसे केवल तीन साल छोटे हैं।

न्यूयॉर्क में एक पोर्न स्टार को गुप्त रूप से धन देने के मामले में ट्रंप को दोषी ठहराए जाने का हवाला देते हुए बाइडन ने उन्हें ‘‘अपराधी’’ कहा था, जिस पर पलटवार करते हुए ट्रंप ने बाइडन को ‘‘अपराधी’’ कहा।

ट्रंप ने बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को बंदूक खरीद से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए जाने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, ‘‘जब वह एक दोषी अपराधी के बारे में बात करते हैं, तो उनका बेटा (हंटर बाइडन) एक बहुत ही उच्च स्तर का अपराधी है।’’

दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर बहस के दौरान बाइडन ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उन्हें नहीं पता कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘उन्हें (ट्रंप) बिल्कुल भी पता नहीं है कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। मैंने इतनी मूर्खता कभी नहीं सुनी। यह वह व्यक्ति हैं जो नाटो से बाहर निकलना चाहते हैं।’’

ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडन की आव्रजन नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इससे देश असुरक्षित हो गया है।

Tags: राष्ट्रपति पद की बहस
Previous Post

UPI ATM Cash: बिना ATM कार्ड के एटीएम से कैसे निकाल सकते हैं कैश? देखें स्टेप प्रोसेस

Next Post

दिल्ली से मुंबई उड़ान: शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

दिल्ली से मुंबई उड़ान: शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group