Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईडी ने उप्र के बाइक टैक्सी एग्रीगेटर के खिलाफ दर्ज पीएमएलए मामले में और संपत्तियां कुर्क कीं

admin by admin
June 27, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के ‘बाइक टैक्सी एग्रीगेटर’ और उसके कई ‘प्रमोटर’के खिलाफ धनशोधन के मामले की जांच के तहत पांच करोड़ रुपये से अधिक की नई संपत्ति कुर्क की है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि हेलो राइड लिमिटेड कंपनी के निदेशकों, अध्यक्षों, कई एजेंट और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

उसने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ से खेत और भूखंड को कुर्क किया गया है। इन संपत्तियों का कुल मूल्य 5.35 करोड़ रुपये है।

ईडी ने पहले इस मामले में 2.38 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की थी और अब कुर्क की गई कुल संपत्ति की कीमत 7.73 करोड़ रुपये हो गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कंपनी और इसके प्रमोटर अभय कुमार कुशवाहा, नीलम वर्मा, निखिल कुशवाहा, राजेश पांडे, शकील अहमद, रागिनी गुप्ता और अन्य के खिलाफ लगभग तीन दर्जन प्राथमिकी दर्ज करने के बाद धनशोधन यह का मामला सामने आया था।

ईडी ने कहा कि कंपनी द्वारा हेलो राइड ब्रांड नाम के तहत बाइक टैक्सी योजना शुरू करने पर अभय कुशवाहा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ‘अपराध से धन अर्जित किया’ था। हेलो राइड ओला और उबर जैसे एग्रीगेटर्स द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं की तरह ही थी।

उसने बताया कि कंपनी ने प्रति बाइक 61,000 रुपये के शुरुआती निवेश पर 12 महीने के लिए 9,585 रुपये प्रति माह भुगतान करने का वादा किया था। निवेश पर अधिक मुनाफे के लालच में हेलो राइड के निदेशकों और एजेंटों ने आम जनता से भारी जमा राशि एकत्र की।

ईडी ने कहा, 33 पुलिस एफआईआर में शामिल कुल राशि (कथित तौर पर निवेशकों से एकत्र की गई) 10,93,71,000 रुपये है।

Tags: ईडी ने उप्र के बाइक टैक्सी
Previous Post

अमेठी में पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने कर ली आत्महत्या

Next Post

NEET-UG परीक्षा दोबारा आयोजित किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाख‍िल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

September 11, 2026
Next Post

NEET-UG परीक्षा दोबारा आयोजित किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाख‍िल

Recent Posts

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group