Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आगरा : फर्जी सीमा शुल्क अधिकारी बन ढाई किलो सोना लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

admin by admin
June 25, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

आगरा में सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बनकर जयपुर के एक सराफा कारोबारी के कर्मचारी से ढाई किलो सोना लूटने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2024 में हुई लूट की इस घटना में सोना खरीदने वाला सुनार भी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि सोना लूटने के बाद आरोपियों ने एक किलो सोना लॉकर में रख दिया, एक किलो सोने के बदले जयपुर में दो प्लॉट खरीद लिए और बाकी बचे सोने को बेच दिया।

पुलिस के मुताबिक, जयपुर के पटेल नगर में रहने वाले मनीष सोनी की मंशा ज्वैलर्स में काम करने वाले प्रदीप सिंह सोने के जेवरात लेकर कोलकाता गये थे लेकिन सौदा नहीं होने पर वह जेवरात लेकर सियालदाह एक्सप्रेस से जयपुर लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही दो शातिर ट्रेन में चढ़ गए और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए प्रदीप की तलाशी लेने के नाम पर उसे ट्रेन से उतार लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कर्मचारी से कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि उसके पास तस्करी का सोना है, जिसपर वह घबरा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कर्मचारी को जेल भेजने की धमकी दी और थाने ले जाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए।

पुलिस के मुताबिक, ईदगाह पुल पर आरोपियों ने कर्मचारी को धमकाया और उससे जेवरात का बैग, मोबाइल तथा जेब में रखा कैश छीन लिया और उससे मालिक को थाने आकर बात करने के लिए कहा।

पुलिस उपायुक्त (सिटी) सूरज कुमार राय ने बताया कि लूटे गए सोने के कुछ भाग को बेचकर अभियुक्तों ने 62 लाख का प्लॉट खरीदा। एक किलो सोना लॉकर में रखा था जबकि अभियुक्तों के पास से करीब डेढ़ किलोग्राम सोना पुलिस ने बरामद कर लिया।

उन्होंने बताया कि 62 लाख के प्लॉट की रजिस्ट्री भी बरामद कर ली गयी है। पुलिस ने बताया कि मार्च 2024 में मनीष ने आगरा के थाना शाहगंज में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और इनके नाम विष्णु, वीरेंद्र और मक्खन लाल हैं। इसके साथ ही अभियुक्तों को पकडऩे वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की गयी है।

Tags: आगरा : फर्जी सीमा शुल्क अधिकारी
Previous Post

बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में

Next Post

IPS अफसर हुए निलम्बित; पत्नी से बदसलूकी का आरोप

Related Posts

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

September 14, 2026
Next Post

IPS अफसर हुए निलम्बित; पत्नी से बदसलूकी का आरोप

Recent Posts

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group