Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुंबई: पुलिस, निर्वाचन अधिकारियों ने ईवीएम ‘अनलॉक’ होने संबंधी खबर का किया खंडन

admin by admin
June 17, 2024
in देश, राजनीति
0

मुंबई, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को एक स्वतंत्र प्रणाली बताते हुए एक निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को कहा कि इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ से बचाव के लिए ‘मजबूत प्रशासनिक सुरक्षा उपाय’ हैं और इसे ‘अनलॉक’ करने के लिए किसी ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की कोई जरूरत नहीं है।

मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी वंदना सूर्यवंशी, ‘मिड-डे’ समाचार पत्र में प्रकाशित एक खबर पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। खबर में कहा गया है कि शिवसेना उम्मीदवार रवीन्द्र वायकर के एक रिश्तेदार ने 4 जून को मतगणना के दौरान एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, जो ईवीएम से जुड़ा हुआ था। वायकर मात्र 48 वोट से चुनाव जीते थे।

सूर्यवंशी ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ईवीएम एक स्वतंत्र प्रणाली है और इसे ‘अनलॉक’ करने के लिए किसी ओटीपी की कोई जरूरत नहीं होती है। इसे प्रोग्राम नहीं किया जा सकता है तथा इसमें वायरलेस से संचार स्थापित नहीं किया जा सकता। यह एक समाचार पत्र द्वारा फैलाया जा रहा झूठ है।’’

सूर्यवंशी ने कहा कि कथित रूप से झूठी खबर प्रकाशित करने के लिए ‘मिड-डे’ और मराठी दैनिक ‘लोकमत’ को नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया गया है, साथ ही यह भी कहा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ धारा 499 और 505 के तहत आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाए।

वनराई पुलिस के अनुसार, वायकर के रिश्तेदार मंगेश पांडिलकर पर चार जून को आम चुनाव के परिणाम घोषित होने के दिन गोरेगांव स्थित एक मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (आधिकारिक आदेश की अवहेलना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

सूर्यवंशी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र के डेटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश गुरव का निजी मोबाइल फोन एक अनधिकृत व्यक्ति के पास पाया गया और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

सूर्यवंशी ने कहा, ‘डेटा प्रविष्टि और मतगणना दो अलग-अलग पहलू हैं। एक ओटीपी एआरओ (सहायक निर्वाचन अधिकारी) को डेटा प्रविष्टि के लिए इनकोर लॉगिन सिस्टम खोलने में सक्षम बनाता है। मतगणना प्रक्रिया स्वतंत्र है और इसका मोबाइल फोन के अनधिकृत उपयोग से कोई लेना-देना नहीं है, जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसकी जांच की जा रही है।’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी तरह की छेड़छाड़ की संभावना को खत्म करने के लिए उन्नत तकनीकी विशेषताएं और मजबूत प्रशासनिक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। सुरक्षा उपायों में उम्मीदवारों या उनके एजेंट की मौजूदगी में सब कुछ करना शामिल है।’

अधिकारी ने कहा कि न तो वायकर और न ही शिवसेना (यूबीटी) के हारे हुए उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर ने पुनर्मतगणना की मांग की थी, लेकिन अमान्य डाक मतपत्रों के सत्यापन की मांग की गई थी और ऐसा किया गया।

सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्र प्रणाली) की गिनती भौतिक रूप (डाक मतपत्र) में होती है, न कि इलेक्ट्रॉनिक रूप में, जैसा कि गलत विमर्श के तहत फैलाया जा रहा है। ईटीपीबीएस, ईवीएम और डाक मतपत्र (ईटीपीबीएस सहित) की गिनती के लिए प्रत्येक मेज पर हर मतगणना शीट पर मतगणना एजेंट द्वारा उचित जांच के बाद हस्ताक्षर किए जाते हैं।’’

सूर्यवंशी ने कहा कि इस मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज तब तक नहीं दी जा सकती, जब तक कि सक्षम अदालत से आदेश न मिल जाए।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने भी खबर का खंडन किया और कहा कि वनराई पुलिस थाने के किसी भी अधिकारी ने ऐसी कोई सूचना (ईवीएम को अनलॉक करने के संबंध में ओटीपी जेनरेट करने के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल की बात) नहीं दी है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम पर रोक लगायी जानी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि भारत के निर्वाचन आयोग को सभी दलों की बैठक बुलानी चाहिए और इस मुद्दे पर गहन चर्चा करनी चाहिए।

चव्हाण ने कहा, ‘मोबाइल फोन के अनधिकृत इस्तेमाल की जांच होनी चाहिए। प्राथमिकी सार्वजनिक नहीं की गई है।’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि यह तथ्य कि रवींद्र वायकर के एक रिश्तेदार के पास निर्वाचन आयोग के अधिकारी के मोबाइल फोन तक पहुंच थी, चिंता का विषय है।

क्रास्टो ने कहा कि निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा है कि ओटीपी केवल वोट की गिनती की प्रक्रिया के डेटा प्रविष्टि के लिए आवश्यक है, जिसका अर्थ है कि यह ओटीपी जेनरेट किये जाने से वायकर के रिश्तेदार को भी डेटा तक पहुंच मिल सकती है और उसमें उनके या उनकी टीम द्वारा हेरफेर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत गंभीर है। आयोग को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि जब फोन वायकर की टीम के पास था, उस दौरान क्या हुआ था।

Tags: निर्वाचन अधिकारियोंमुंबई: पुलिस
Previous Post

नोएडा में पुलिसकर्मियों को एसयूवी से कुचलने की कोशिश करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

दार्जिलिंग ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 60 घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

दार्जिलिंग ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 60 घायल

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group