Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फरार पूर्व बसपा MLC मोहम्मद इकबाल की सहारनपुर में ग्लोकल विश्वविद्यालय की 121 एकड़ जमीन और इमारत कुर्क

admin by admin
June 14, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने उत्तर प्रदेश के ‘‘फरार’’ पूर्व बसपा विधान परिषद सदस्य मोहम्मद इकबाल और उनके परिवार के खिलाफ धन शोधन की एक जांच के तहत सहारनपुर में करीब 4,440 करोड़ रुपये मूल्य का एक विश्वविद्यालय भवन और जमीन कुर्क की है।

संघीय जांच एजेंसी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी अवधि के लिए कुर्की आदेश जारी किए जाने के बाद ग्लोकल विश्वविद्यालय की 121 एकड़ जमीन और इमारत को कुर्क कर लिया गया है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि ये संपत्तियां अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के पाम से पंजीकृत है जिसका प्रबंधन व संचालन मोहम्मद इकबाल एवं उनके परिवार के सदस्य करते हैं।

इसने कहा कि इकबाल, ट्रस्ट और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई अवैध खनन मामले से संबंधित है। ईडी के अनुसार, पूर्व विधान परिषद सदस्य ‘‘फरार’’ हैं और माना जाता है कि वह दुबई में हैं।

ईडी ने कहा कि उनके चार बेटे और भाई अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जेल में हैं।

धन शोधन का यह मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रेत खनन पट्टों के कथित अवैध नवीनीकरण और कई खनन पट्टा धारकों, कुछ सरकारी अधिकारियों तथा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच के लिए दिल्ली में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी से उपजा है।

ईडी ने कहा, ‘‘सभी खनन फर्म मोहम्मद इकबाल समूह के स्वामित्व वाली थीं और उन्हीं के द्वारा संचालित थीं। ये फर्म सहारनपुर और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में शामिल थीं।’’

जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘आयकर रिटर्न में मामूली आय दर्शाये जाने के बावजूद, मोहम्मद इकबाल की खनन कंपनियों के बीच करोड़ों रुपये के लेन-देन पाए गए हैं, जबकि व्यापारिक गतिविधियों से इसका कोई संबंध नहीं है।’’

इसने दावा किया है कि अंततः ये धनराशि कई ‘‘फर्जी’’ कंपनियों के जरिये और दान के रूप में लेनदेन के माध्यम से अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के बैंक खातों में भेजी गई।

एजेंसी ने कहा कि ट्रस्ट की धनराशि का इस्तेमाल सहारनपुर में जमीन खरीदने और ग्लोकल विश्वविद्यालय के लिए इमारतों के निर्माण में किया गया।

एजेंसी ने कहा, ‘‘अवैध खनन से अर्जित 500 करोड़ रुपये से अधिक का इस्तेमाल जमीन खरीदने और विश्वविद्यालय की इमारत के निर्माण में किया गया। उक्त संपत्ति का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 4,439 करोड़ रुपये है, जिसमें जमीन और इमारत शामिल हैं।

Tags: फरार पूर्व बसपा MLC मोहम्मद इकबाल की
Previous Post

गुरुग्राम: ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में बीमा कंपनी के कर्मचारी पर मामला दर्ज

Next Post

T20 World Cup: कनाडा के खिलाफ कोहली की फॉर्म पर रहेंगी नजरें, बारिश के खलल की संभावना

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

T20 World Cup: कनाडा के खिलाफ कोहली की फॉर्म पर रहेंगी नजरें, बारिश के खलल की संभावना

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group