Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर के रियासी में बस पर हुए आतंकवादी हमले में गोंडा के आठ लोग घायल

admin by admin
June 10, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में रविवार देर शाम तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले आठ लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र के आठ लोग शामिल हैं। सभी घायलों का कटरा और जम्मू के अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।

गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के रहने वाले सूर्यनाथ गुप्ता ने बताया कि उनके परिवार के आठ सदस्य मां वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए गत चार जून को जम्मू गए थे।

उन्होंने बताया कि दर्शन करने के बाद रविवार को वे रियासी जिले में स्थित शिवखोड़ी मंदिर दर्शन कर देर शाम को कटरा लौट रहे थे कि तभी रास्ते में आतंकवादियों ने उनकी बस पर हमला कर दिया।

गुप्ता ने बताया कि हमले के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे कई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य लोग जख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में उनके परिवार के भी आठ सदस्य देवी प्रसाद गुप्ता, नीलम गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, बिट्टन गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पलक गुप्ता, प्रिंस गुप्ता शामिल हैं।

गुप्ता ने बताया कि इनमें दिनेश का कटरा स्थित सरकारी अस्पताल में और बाकी परिजनों को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूर्यनाथ ने अपनी बहू नीलम गुप्ता के हवाले से बताया कि शिवखोड़ी से लौटते समय रास्ते में बस पर अचानक गोलीबारी होने लगी, जिसके परिणामस्वरूप बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रकरण में मनकापुर के नायब तहसीलदार के माध्यम से विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।

आतंकवादियों ने रविवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर गोलियां बरसाईं। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए।

बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी और इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास हमला किया गया और 53 सीट वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस उपायुक्त (रियासी) विशेष पाल महाजन ने बताया कि बस के चालक और परिचालक समेत सभी नौ मृतकों की पहचान कर ली गयी।

उन्होंने बताया कि बस चालक विजय कुमार दसानू राजबाग का रहने वाला था जबकि कंडक्टर अरुण कुमार कटरा के कान्देरा गांव का रहने वाला था। दोनों ही रियासी जिले के रहने वाले थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले अन्य लोगों में राजिंदर प्रसाद पांडे साहनी, ममता साहनी, पूजा साहनी और उसका दो वर्षीय बेटा टीटू साहनी शामिल हैं। ये चारों राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि हमले में मारे गए तीन अन्य लोग शिवम गुप्ता, रूबी और 14 वर्षीय अनुराग वर्मा उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। महाजन ने बताया कि जिला प्रशासन शवों को उनके संबंधित राज्यों में भेज रहा है।

उन्होंने बताया कि हमले में तीन से 50 वर्ष की आयु के 41 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 10 को गोली लगी है और सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 34 उत्तर प्रदेश, पांच दिल्ली और दो राजस्थान के रहने वाले हैं।

Tags: गोंडा के आठ लोग घायल
Previous Post

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में संभाला कार्यभार, पीएम किसान निधि की किस्त जारी करने के आदेश

Next Post

नोएडा : कंपनी से निकाले गए दो युवकों ने महिला एचआर हेड से की छेड़छाड़

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज
उत्तर प्रदेश

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

August 7, 2026
लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

August 7, 2026
लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव

August 7, 2026
Next Post

नोएडा : कंपनी से निकाले गए दो युवकों ने महिला एचआर हेड से की छेड़छाड़

Recent Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में दसवीं कक्षा की छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करके यौन शोषण करने के आरोपी...

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

संभल जिले के बहजोई डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर को लोगों के खातों से 1.4 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप...

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक कार से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। आशियाना थाना...

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

राजधानी लखनऊ में लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत...

रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ

रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में स्थित एक कुआं इन दिनों लोगों के लिए कौतूहल और चर्चा का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group