उत्तर प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र सदन के निर्माण के लिए अयोध्या में दो एकड़ जमीन को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग मंत्री रवींद्र चव्हाण ने रविवार को यह जानकारी दी।
चव्हाण ने संवाददाताओं को बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने ऐसा अनुरोध इसलिए किया था ताकि यहां से राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सरकारी आवास उपलब्ध कराया जा सके।
राज्य सरकार ने इस वर्ष मार्च में अयोध्या में महाराष्ट्र सदन स्थापित करने का निर्णय लिया था और इसके लिए 67.11 करोड़ रुपये निर्धारित किए थे।


