अयोध्या, रोंनाही थाना की सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र मोहम्मदपुर चौराहा से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही डीसीएम अनियंत्रित हो पलट कर पेड से टकरा गयी।
वाहन केबिन मे बैठे कंडक्टर की मौत का अनुमान है तथा चालक के साथ कंडक्टर के फंसे होने की सूचना पर पुलिस पहुंची।
पुलिस ने जेसीबी तथा कटर के सहारे बाहर निकालने का अथक प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक अभी कामयाबी नही मिल सकी है।


