Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पॉर्न स्टार केस: गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप; 11 जुलाई को सुनाई जाएगी सजा

admin by admin
May 31, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया। इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए।

ऐसे में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में शामिल हो एक बार फिर से व्हाइट हाउस पहुंचने की उनकी उम्मीदों की राह में कानूनी चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं।

मैनहट्टन के 12 जूरी सदस्यों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि वे सर्वसम्मति से इस बात पर सहमत हैं कि 77 वर्षीय ट्रंप ने वयस्क फिल्म स्टार डेनियल्स को 130,000 अमेरिकी डॉलर की राशि का भुगतान छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की।

यह निर्णय लगभग डेढ़ दिन के विचार-विमर्श के बाद आया है। इस फैसले के बावजूद ट्रंप को नवंबर में होने वाले चुनाव में खड़े होने से नहीं रोका जा सकता, लेकिन यह लगभग तय है कि वह इसके खिलाफ अपील करेंगे।

छह सप्ताह तक चली सुनवाई के दौरान अदालत ने 22 गवाहों की गवाही सुनी, जिनमें डेनियल्स भी शामिल थीं, जिनका पूर्व राष्ट्रपति के साथ कथित यौन संबंध मामले के केंद्र में था।

जब फैसला सुनाया गया तो ट्रम्प चुप और स्थिर रहे। अदालत कक्ष के बाहर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि यह फैसला एक दोषपूर्ण राजनीतिक व्यवस्था का परिणाम है।

ट्रंप ने उनके खिलाफ फैसला सुनाए जाते ही कहा, ‘‘यह शर्मनाक है। यह एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘असली फैसला पांच नवंबर को लोग सुनाएंगे। वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ।’’

अभियोजकों ने तर्क दिया था कि धनराशि को कानूनी खर्च के रूप में छिपाने की योजना को मंजूरी देकर ट्रंप ने चुनाव कानून तोड़ा है।

ट्रंप को सजा सुनाए जाने की तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके चार दिन बाद ही विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में औपचारिक रूप से पार्टी उम्मीदवार नामित किया जाना है।

फिलहाल ट्रंप को बिना जमानत दिए रिहा कर दिया गया है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं निर्दोष हूं। मैं अपने देश के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपने संविधान के लिए लड़ रहा हूं। हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है।’’

ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह शर्मनाक है और इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। हम अंत तक लड़ेंगे और हम जीतेंगे क्योंकि हमारा देश नरक में चला गया है।’’

बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान ने जूरी के फैसले का स्वागत किया। ‘बाइडेन-हैरिस 2024 कम्युनिकेशंस’ के निदेशक माइकल टेलर ने कहा, ‘‘हमने आज न्यूयॉर्क में देखा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।’’

ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को करीब एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।

पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।

Tags: पॉर्न स्टार केस: गंभीर अपराध
Previous Post

भारत ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस घरेलू तिजोरियों में पहुंचाया

Next Post

मिर्जापुर में बुखार की शिकायत के बाद 13 चुनावकर्मियों की मौत

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

मिर्जापुर में बुखार की शिकायत के बाद 13 चुनावकर्मियों की मौत

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group