Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में आंधी और पानी, शाहजहांपुर में बच्चे समेत तीन की मौत

admin by admin
May 31, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी जिलों में बृहस्पतिवार को आंधी और वर्षा का असर देखने को मिला। शाहजहांपुर में आंधी की चपेट में आने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।

उधर, कौशांबी जिले में दो लोगों की लू लगने से मौत होने की आशंका जतायी गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को  बताया कि पुवाया थाना क्षेत्र के सतना बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार शाम को तेज आंधी के दौरान खेतों में काम कर रहे लोग श्मशान के पास पड़े टीन शेड के नीचे खड़े हो गए।

उन्होंने बताया कि काफी तेज हवा होने के कारण टीन शेड के साथ ही दीवार भी भरभरा कर गिर गई, जिसके चलते मनीष, इंद्रेश तथा सूरज नीचे दब गए तथा मनीष (15) की मौके पर ही मौत हो गई।

मीणा ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां सूरज (नौ) तथा इंद्रेश (37) की इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

लखीमपुर में बृहस्पतिवार रात से ही सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा, क्योंकि तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के कारण पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ।

शहर में लखीमपुर-सिकंदराबाद राजमार्ग, लखीमपुर-सीतापुर राज्य राजमार्ग, लखीमपुर-गोला राज्य राजमार्ग, जिला कलेक्ट्रेट रोड, जेल रोड गांधी विद्यालय चौराहे समेत कई व्यस्त सड़कों और राजमार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

लखीमपुर, गोला, बांकेगंज, फरधान, बेहजम, खीरी टाउन इलाकों में कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शहर में मार्ग साफ करने में कर्मियों को कई घंटे लग गए। तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। शुक्रवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। बिजली आपूर्ति विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह बताना मुश्किल है कि बिजली आपूर्ति कब सामान्य होगी।

बृहस्पतिवार शाम छह बजे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मौसम विभाग का ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि खीरी और पड़ोसी हरदोई और शाहजहांपुर जिलों में अगले तीन घंटे में ओलावृष्टि की संभावना है।

कौशांबी से मिली खबर के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान जिले में दो लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने लू लगने की आशंका जताते हुए कहा कि स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सुष्पेंद्र कुमार ने आज बताया कि कौशांबी जिले में गर्मी चरम पर है। बृहस्पतिवार को जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी राममिलन (35) तथा कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाम का पूरा गांव निवासी सारिका बानो (70) की तबीयत अचानक खराब हो गई और परिजन उन्हें जिला अस्पताल में इलाज हेतु ले आए, जहां इलाज के दौरान आधे घंटे के अंदर दोनों ने दम तोड़ दिया।

सीएमओ ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Tags: शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी
Previous Post

कुछ उपाय नींद में मददगार, नींद पर किए गए हालिया अनुसंधान की चार सफलताएँ

Next Post

भारत ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस घरेलू तिजोरियों में पहुंचाया

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post

भारत ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस घरेलू तिजोरियों में पहुंचाया

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group