Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पांचवें चरण में पांच केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

admin by admin
May 19, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर होंगे।

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-लखनऊ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी-अमेठी, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर-मोहनलालगंज, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा-जालौन, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति-फतेहपुर लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले में हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्‍य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गये थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए रविवार को मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए पांचवें चरण के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं।

पांचवें चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा लोकसभा सीटें आती हैं।

इसमें से 10 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं और चार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

रिणवा ने बताया कि पांचवे चरण में 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, लखनऊ जिले की लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दो करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

इस चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से कांग्रेस ने रायबरेली में गांधी के अलावा अमेठी से केएल शर्मा, बाराबंकी (आरक्षित) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन ‘आदित्य’ को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से मौजूदा सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है। अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती थी। ईरानी को टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।

कैसरगंज लोकसभा सीट पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे भाजपा के करण भूषण सिंह और सपा के भगत राम के बीच है वहीं गोंडा में भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह को सपा की श्रेया वर्मा से टक्कर मिल रही है।

फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा के लल्‍लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से है। हमीरपुर में भाजपा से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की राह रोकने के लिए सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। इन सभी सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मुकाबले में टक्‍कर दे रहे हैं।

बांदा में मुख्य चुनावी मुकाबला तीसरी बार चुनाव लड़ रहे आरके सिंह पटेल और सपा की कृष्णा देवी पटेल के बीच है। लोकसभा जीत की हैट्रिक पर नजर गड़ाए विनोद कुमार सोनकर का मुकाबला कौशांबी (आरक्षित) सीट पर सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज से है।

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के लिए कल उपचुनाव होगा। नौ नवंबर 2023 को विधायक आशुतोष टंडन के निधन से यह सीट रिक्त हुई है।

Tags: पांचवें चरण में पांच केंद्रीय मंत्रियों
Previous Post

बलिया में नाबालिग छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

इंडी गठबंधन की जनसभा में भगदड़, बिना भाषण दिए ही निकले राहुल और अखिलेश

Related Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

Recent Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group