Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

धूप का अच्छा चश्मा खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान?

admin by admin
May 19, 2024
in Featured, देश
0

आपको आजकल सुपरमार्केट एवं पेट्रोल पंप से लेकर आम दुकानों और ऑनलाइन फैशन खुदरा विक्रेताओं तक, कहीं से भी सस्ता धूप चश्मा आसानी से मिल सकता है लेकिन इस बात को लेकर हमेशा संदेह रहता है कि क्या ये चश्मे आंखों को धूप से बचा सकते हैं या नहीं।

इस प्रकार के चश्मों में लगे लेंस आमतौर पर यूवी (अल्वावॉयलेट) किरणों से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराते और दिखने में स्पष्टता जैसे अन्य मामलों में भी उनकी गुणवत्ता निराशाजनक होती है।

‘ऑप्टिशियन’ (चश्मा बनाने वाला) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होता है यानी चश्मा बनाते समय उनके लिए उच्च मानकों का पूरा करना अनिवार्य है। इसका अर्थ यह है कि पेशेवर ऑप्टिशियन ग्राहकों को अपने लिए ऐसा धूप चश्मा चुनने में बेहतर तरीके से मदद कर सकते हैं जो न केवल उनकी व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करता हो, बल्कि आरामदायक भी हो और उनके चेहरे की बनावट के भी अनुकूल हो।

सुरक्षा के नियम

यूरोपीय कानून धूप के चश्मे के लेंस को ‘व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण’ के रूप में वर्गीकृत करता है, जिसे सुरक्षा के पांच स्तरों को पूरा करना चाहिए। श्रेणी ‘शून्य’ के लेंस 80-100 प्रतिशत प्रकाश को अंदर जाने देते हैं, जबकि श्रेणी चार के लेंस केवल तीन से आठ प्रतिशत को ही चश्मे से अंदर जाने देते है जिसका अर्थ है कि वे वाहन चलाते समय पहने जाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। श्रेणी तीन का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, क्योंकि ये वाहन चलाने सहित अधिकतर स्थितियों के लिए उपयुक्त होते हैं।

तो, क्या गहरे रंग के लेंस आपकी बेहतर सुरक्षा करते हैं? इसका संक्षिप्त उत्तर है: ऐसा जरूरी नहीं है। प्रकाश अवशोषण की डिग्री इस बात पर निर्भर करती है कि उनका उपयोग कैसे और कहां किया जाएगा: श्रेणी चार के लेंस ऊंचे पहाड़ों या रेगिस्तान जैसे अत्यधिक रोशनी वाले क्षेत्रों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन वास्तव में अन्य स्थितियों में इनका इस्तेमाल करने पर आपकी दृश्यता कम हो सकती है।

बहरहाल, स्थापित मानकों को पूरा करने वाले धूप के सभी चश्मे आपकी आंखों को यूवी विकिरण से बचाएंगे।

दृश्यता की गुणवत्ता

धूप का चश्मा पहनने से ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको देखने में दिक्कत हो रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लेंस प्रकाश को चुनिंदा रूप से छानते हैं: यह एक प्रकार के विकिरण को अंदर आने देता है और अन्य की पहुंच को सीमित कर देता है।

रंग मायने रखता है

हमें लेंस की गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ ही इसके रंग पर भी गौर करना चाहिए। चश्मे के लेंस का रंग धूप से मिलने वाली सुरक्षा को प्रभावित नहीं करता, लेकिन यह आंखों में लगने वाली चमक पर असर डालता है क्योंकि प्रत्येक रंग प्रकाश की एक अलग तरंगदैर्ध्य (वेवलैंथ) को छानता है।

प्लास्टिक या कांच के लेंस?

केवल रंग ही दृश्यता स्तर की गुणवत्ता को प्रभावित नहीं करता। हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि लेंस किस चीज से बने हैं। हालांकि ये आमतौर पर विशेष प्लास्टिक से बने होते हैं लेकिन आप शीशे वाले लेंस भी पहन सकते हैं। प्लास्टिक के लेंस हल्के और मजबूत होते हैं जबकि कांच के लेंस पर खरोंच की आशंका कम रहती है और उनका रंग भी जल्द खराब नहीं होता यानी कांच के लेंस बेहतर दृश्यता प्रदान करते हैं।

‘पोलेराइज्ड लेंस’

‘पोलेराइज्ड लेंस’ सड़क या पानी जैसी सतह से परावर्तित होने के बाद एक निश्चित कोण पर आंख तक पहुंचने वाली रोशनी को रोकते हैं, जिससे आंखों पर पड़ने वाली चमक कम हो जाती है। वे विशेष रूप से उस समय के लिए उपयुक्त हैं जब आप गाड़ी चला रहे हों या पानी के आसपास हों।

अन्य विशेषताएं

डिजाइन संबंधी विशेषताओं को हम धूप का चश्मा चुनते समय नजरअंदाज नहीं कर सकते।

चश्मे को चुनते समय किसी भी प्रकार का संदेह होने पर सबसे अच्छी सलाह यह है कि आप अपने ‘ऑप्टिशियन’ या ‘ऑप्टोमेट्रिस्ट’ से बात करके धूप का वह चश्मा चुनें जो आपकी जरूरतों को पूरा करता हो।

Tags: धूप का अच्छा चश्मा
Previous Post

Singapore:देश में लग सकता है लॉकडाउन, कोरोना के एक हफ्ते के भीतर 25900 से अधिक नए मरीजों की पुष्टि

Next Post

बलिया में नाबालिग छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स
देश

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

July 27, 2026
भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
Next Post

बलिया में नाबालिग छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group