Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ पुलिस की ओर से रविवार देर रात जारी एक बयान में शिकायत का हवाला देते हुए कहा गया, ’24 जुलाई को शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय ननद गत 17 जुलाई को बिना बताए घर से चली गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। 23 जुलाई को जानकारी मिली कि दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू ने ननद को बहला-फुसलाकर अपने घर में रखा हुआ है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘वहां पहुंचने पर ननद ने बताया कि 18 से 20 जुलाई के बीच राबिया और उसके पति विनोद उसे मोटरसाइकिल से पीजीआई थाना इलाके के एक होटल में ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। उसने आगे बताया कि उस होटल में राबिया ने उसे द्वारिका रैदास (70) नाम के एक परिचित से मिलाया, जिसने तीन दिनों तक उसका यौन शोषण किया।’

पुलिस ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश में शामिल होना), 64(2) (एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करना) और 137(2) (अपहरण) तथा पाक्‍सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गईं।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को किसान पथ के पास से आरोपियों द्वारिका रैदास (70), विनोद रावत (20), दुर्गेश रावत (26), खुशबू (23) और राबिया (18) को गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी लखनऊ जिले के रहने वाले हैं।

बयान में कहा गया है कि पुलिस ने दावा कि जांच से पता चला है कि आरोपी द्वारिका रैदास ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की की मर्ज़ी के बिना उसके साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए, जिससे इस अपराध में उसकी मुख्य भूमिका साबित होती है।

इसमें कहा गया है कि आरोपी विनोद रावत, दुर्गेश रावत और खुशबू ने एक जैसी आपराधिक मंशा के साथ मिलकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाया और उसका अपहरण कर लिया; उन्होंने उसे अलग-अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा और दूसरे आरोपियों की मदद की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राबिया पीड़िता को एक होटल ले गई और दूसरे आरोपी द्वारिका रैदास को बुलाकर अपराध को अंजाम देने में सक्रिय रूप से मदद की, जिससे वह उस किशोरी के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बना सका।

पुलिस ने बयान में कहा कि इस तरह यह साबित हो गया है कि सभी आरोपियों ने आपसी तालमेल और एक जैसी आपराधिक मंशा के साथ अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हुए एक गंभीर अपराध किया।

Tags: लखनऊ में नाबालिग किशोरी
Previous Post

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

Next Post

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

Related Posts

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
Next Post
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group