Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चौथे चरण में रात 11.45 बजे तक का मतदान का आंकड़ा- 67.25 प्रतिशत

अब तक 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 379 संसदीय क्षेत्रों में मतदान

admin by admin
May 14, 2024
in देश, राजनीति
0

आम चुनाव के चौथे चरण के मतदान में रात 11:45 बजे तक लगभग 67.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जैसे-जैसे पोलिंग पार्टी लौटती रहेंगी, इसे फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी सेगमेंट के साथ) लाइव उपलब्ध होगा, जैसा कि पहले के चरणों में हुआ था।

आयोग कड़े सुरक्षा उपायों के साथ मतदाताओं के लिए अपना वोट डालने के लिए अनुकूल माहौल बनाने में लगा रहा ताकि वे किसी डर या धमकी के बिना मतदान कर सकें। चुनाव के चौथे चरण के समापन के साथ, 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 379 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान पूरा होने के साथ आम चुनाव का आधा चरण पूरा हो गया है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश की राज्य विधानसभाओं और ओडिशा राज्य विधानसभा की 28 विधानसभा सीटों के लिए आम चुनाव के दौरान मतदान पूरा हो गया है।

कश्मीर घाटी में आज श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए वोटिंग हुई। पर्याप्त सुरक्षा के बीच, मतदाता श्रीनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए शांतिपूर्वक कतार में खड़े देखे गए। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए तेलंगाना के 17 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक) बढ़ाया गया।

मतदान में पारदर्शिता को और बढ़ाने के लिए, अब वोटर टर्नआउट ऐप को अपग्रेड कर दिया गया है ताकि एंड्रॉइड ऐप के उपयोगकर्ता स्क्रीनशॉट ले सकें। यह उपाय आयोग द्वारा वोटर टर्नआउट ऐप पर राज्यवार समग्र मतदान दिखाने और चरणवार मतदाताओं का डेटा जारी करने जैसे उठाए गए पारदर्शिता उपायों के अतिरिक्त है।

तय प्रक्रिया के मुताबिक, मतदान के एक दिन बाद उम्मीदवारों या उनके अधिकृत मतदान एजेंटों की उपस्थिति में चुनाव पत्रों की जांच होती है। पुनर्मतदान कराने का निर्णय, यदि जरूरी हो, उसके बाद ही लिया जाता है। कुछ मतदान दल भौगोलिक/सामग्री स्थितियों के आधार पर मतदान के दिन के बाद वापसी आ जाते हैं। चुनाव पत्रों की जांच के बाद और पुनर्मतदान की संख्या/उसकी मतदान तिथि के आधार पर निर्वाचन आयोग 17.5.2024 तक अद्यतन मतदाता मतदान प्रतिशत को लिंगवार विवरण के साथ प्रकाशित करेगा।

मतदान के दौरान मौसम काफी हद तक अनुकूल था और लू जैसी कहीं कोई गंभीर स्थिति नहीं थी। मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में बेहतर मौसम में चौथे चरण का मतदान हुआ। चुनाव के इस चौथे चरण में आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में चुनावी मैदान में कुल 1717 उम्मीदवार थे।

मतदान दिवस की बेहतरीन तस्वीरें यहां https://www.eci.gov.in/ge2024-photogallery देखी जा सकती हैं। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, तेलंगाना के चंपापेट में एक मतदान अधिकारी का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। इस दुखद मौत का त्वरित संज्ञान लेते हुए, आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) तेलंगाना को मृत मतदान अधिकारी के परिवार को अनुग्रह राशि का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है।

यूपी के बहराईच में मतदान केंद्र पर थारू जनजाति अपनी पारंपरिक पोशाक में

अगले चरण (चरण 5) का मतदान 20 मई, 2024 को 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में होगा।

 

Tags: चौथे चरण में रात 11.45 बजे
Previous Post

DC vs LSG आज: प्ले ऑफ की दौड़ में आगे निकलने की कोशिश करेंगे लखनऊ और दिल्ली

Next Post

गोंडा: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

गोंडा: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group