Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

DC vs LSG आज: प्ले ऑफ की दौड़ में आगे निकलने की कोशिश करेंगे लखनऊ और दिल्ली

admin by admin
May 14, 2024
in खेल, देश
0

नयी दिल्ली, खराब फॉर्म से जूझ रही लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम आईपीएल प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी जिसकी नॉकआउट में जगह बनाने की मामूली उम्मीद बरकरार है।

सुपर जाइंट्स के कप्तान के रूप में लोकेश राहुल के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट की हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई थी।

इस तरह की अटकलें हैं कि राहुल पद छोड़ सकते हैं या टीम का साथ छोड़ने से पहले अंतिम दो मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में यह भारतीय बल्लेबाज बल्ले से जवाब देकर सत्र का शानदार अंत करना चाहेगा।

राहुल काफी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं और भारत की टी20 विश्व कप टीम में भी जगह नहीं बना पाए हैं। लखनऊ की टीम भी 12 अंक के साथ सातवें स्थान पर चल रही है और दिल्ली तथा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के साथ अभी शीर्ष चार से बाहर है। दिल्ली और आरसीबी के भी 12-12 अंक हैं।

राहुल और उनकी टीम को अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए पांच दिन का समय मिला है और रविवार रात आरसीबी के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली दिल्ली की टीम के खिलाफ अपना सब कुछ झोंकना चाहेगी।

राहुल के अलावा क्विंटन डिकॉक की खराब फॉर्म के कारण भी सुपर जाइंट्स को मौजूदा सत्र में पावर प्ले में जूझना पड़ा है जिससे मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों पर दबाव बड़ा है।

पूरन और आयुष बडोनी पिछले मैच में टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे थे लेकिन गेंदबाज बुरी तरह से विफल रहे जब ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने 9.4 ओवर में ही 167 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया जो टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड है।

टीम को तेज गेंदबाज मयंक यादव के चोटिल होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है क्योंकि यश ठाकुर और नवीन उल हक उनकी कमी को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। मोहसिन खान भी चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे।

कृणाल पंड्या और रवि बिश्नोई की स्पिन जोड़ी भी सनराइजर्स के खिलाफ पूरी तरह से नाकाम रही।

दूसरी तरफ दिल्ली की टीम को एक मैच के निलंबन के बाद कप्तान ऋषभ पंत की वापसी से मजबूती मिलेगी।

टीम को सुपर जाइंट्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण में सुधार करना होगा क्योंकि टीम ने आरसीबी के खिलाफ कई कैच टपकाए।

गेंदबाजों ने आरसीबी के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत करने का मौका दिया जबकि उसके बल्लेबाजों ने पावर पले में चार ओवर के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए जिससे टीम मौजूदा आईपीएल में 140 रन के अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई।

दिल्ली ने हालांकि मौजूदा सत्र में चार बार 200 से अधिक रन बनाए हैं और टीम को यह प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद होगी जिससे कि प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रख सके।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क सात मैच में 237.41 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाकर टीम के सबसे प्रभावी बल्लेबाज रहे हैं। अभिषेक पोरेल (269 रन, 156.39 स्ट्राइक रेट), पंत (413 रन, 156.43 स्ट्राइक रेट) और ट्रिस्टन स्टब्स (321 रन, 185.54 स्ट्राइक रेट) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव (15) और अक्षर पटेल (10) की स्पिन जोड़ी ने मिलकर 25 विकेट चटकाए हैं। खलील अहमद (16 विकेट) और मुकेश कुमार (16 विकेट) ने भी टीम को सफलताएं दिलाई हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

लखनऊ सुपर जाइंट्स: क्विंटन डिकॉक, लोकेश राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, कृणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमार जोसेफ, यश ठाकुर, मणिमारन सिद्धार्थ, प्रेरक मांकड़, अरशद खान, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, काइल मायर्स, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, नवीन-उल-हक, देवदत्त पडिक्कल, युद्धवीर सिंह चरक, मयंक यादव और अर्शिन कुलकर्णी।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत, सुमित कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव, लिजाड विलियम्स, डेविड वार्नर, झाय रिचर्डसन, एनरिक नोर्किया, यश धुल, मिशेल मार्श, रिकी भुई, रसिख सलाम, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा।

समय: मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: DC vs LSG आज:
Previous Post

आयकर विभाग ने सालाना सूचना ब्योरा में नई विशेषता जोड़ी

Next Post

चौथे चरण में रात 11.45 बजे तक का मतदान का आंकड़ा- 67.25 प्रतिशत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Next Post

चौथे चरण में रात 11.45 बजे तक का मतदान का आंकड़ा- 67.25 प्रतिशत

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group