Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Western Countries में Bharat के बारे में भ्रामक सूचनाएं फैलाने के साथ झूठी कहानी गढ़ी जा रही; जरा सोचिये!?

admin by admin
May 13, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

वाशिंगटन, एक प्रमुख भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्य का कहना है कि भारत में आम चुनावों के बीच पश्चिमी देशों में भारतीय लोकतंत्र के बारे में भ्रामक सूचनाएं फैलाने के साथ झूठी कहानी गढ़ी जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता वाले कुछ लोगों की आलोचना से भारत को रोका नहीं जा सकता।

शिकागो में रहने वाले डॉ. भरत बराई ने अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की मीडिया में कई समाचार लेखों और टिप्पणियों में भारत में लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आजादी और मानवाधिकारों को लेकर उठाए जा रहे सवालों के संदर्भ में कहा, ”जरा सोचिये। लोग (भारत में रहने वाले) नरेन्द्र मोदी और अन्य बहुत से लोगों को बुरा-भला कह रहे हैं। अगर लोकतंत्र नहीं होता या फिर तानाशाही होती तो क्या वह ऐसा कर पाते?”

अग्रणी कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. बराई ने भारतीय लोकतंत्र की आलोचना के सवाल पर कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा है और भारत में करीब 66 फीसदी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्हेंने सवाल किया कि आप कैसे कह सकते हैं लोकतंत्र काम नहीं कर रहा।

उन्होंने कहा कि लोगों का एक वर्ग भारत के बारे में भ्रामक सूचनाएं फैला रहा है और झूठी कहानी गढ़ रहा है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ”मुझे लगता है कि यह पूर्ण रूप से गलत सूचना है, पूरी तरह से गलत कहानी है, चाहे यह जानबूझकर किया गया हो या फिर कम जानकारी या गलत सूचना के कारण।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में लोकतंत्र बेहद जीवंत है।

डॉ. बराई ने ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, ”मुझे लगता है कि पश्चिमी देशों में कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी अब भी औपनिवेशिक मानसिकता है। उन्हें अब भी लगता है कि वह दुनिया के बेताज बादशाह हैं। वे उन लोगों में से एक हैं, जो दुनिया के दूसरे देशों में क्या चल रहा है उसपर अपनी राय रखते हैं और वे अपने आप को अयातुल्ला (महत्वपूर्ण नेता) समझते हैं, जिनकी राय अंतिम होगी।”

उन्होंने कहा, ”लेकिन यह बदला हुआ भारत है। भारत ने पिछले 10 वर्षों में बहुत प्रगति की है। यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सेना की ताकत भी बढ़ी है। भारत अभी वास्तव में गुटनिरपेक्ष बना हुआ है।”

डॉ. बराई ने कहा, ”भारत की अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के साथ दोस्ती है, रूस भी उसका दोस्त है। इसलिए इस तरह की आलोचना से भारत को रोका नहीं जा सकता।”

उन्होंने कहा, ”सौभाग्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास इस तरह की सभी अनावश्यक चीजों से बचने के लिए काफी आत्मविश्वास और दमदार व्यक्तित्व है।”

डॉ. भरत बराई ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर उन सिख अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए निशाना साधा, जो ‘भारत के भीतर और भारतीय नेताओं के खिलाफ हिंसा की खुलकर षड्यंत्र रचते हैं और हिंसा का समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा, ”पन्नू (गुरपतवंत सिंह) जैसे कुछ लोग हैं, जो खुलेआम धमकी देते हैं कि वे बम रखकर विमान को उड़ा देंगे…. हिंदुओं को कनाडा से बाहर निकाल देंगे। उन्हें कुछ नहीं होता। यह कैसी कानून-व्यवस्था है जिसके बारे में ट्रूडो बात कर रहे हैं जबकि एक भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है।”

उन्होंने कहा, ”खालिस्तान की समस्या सिर्फ और सिर्फ कनाडा में और हो सकता है कि थोड़ी बहुत अमेरिका में है।’’

डॉ. बराई ने कहा, ”अगर अमेरिकी सरकार उन्हें जमीन का एक टुकड़ा देना चाहती है तो उन्हें खुश रहने दीजिये। आखिरकार वे (खालिस्तानी समर्थक) विदेशी नागरिक हैं। वे या तो अमेरिकी नागरिक हैं या फिर कनाडाई हैं। भारत में क्या हो रहा है, उसमें हस्तक्षेप करने का उनके पास क्या अधिकार है?”

उन्होंने कहा, ” अगर वे अपने लिए अलग जमीन चाहते हैं तो ट्रूडो को उन्हें दे देनी चाहिए। अगर अमेरिका सोचता है कि यह एक अच्छा विचार है (तो उन्हें ऐसा करने दीजिए)… हम अब्राहम लिंकन स्मारक (वाशिंगटन डीसी)के सामने खड़े हैं। जब दक्षिण (अमेरिका) अलग होना चाहता था तो उन्होंने क्या किया? हमने गृह युद्ध देखा है। वाशिंगटन डीसी में उन्हें (लिंकन को) राष्ट्रपिता माना जाता है।”

डॉ. बराई ने कहा, ”यह (खालिस्तान) भारत की समस्या नहीं है। भारतीय सिखों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह विदेशों में जन्में या विदेशों में रह रहे सिखों के एक छोटे से हिस्से की समस्या है।

Tags: Western Countries में Bharat
Previous Post

पैसा कहां से आया? धन के उद्भव की तो बात ही छोड़िए…

Next Post

Watch, POK Wants Freedom: पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

Watch, POK Wants Freedom: पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group