सीतापुर जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। यहां एक युवक ने मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। युवक ने पहले अपनी मां को गोली मारी फिर हथौड़े से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इतना करने से युवक का दिल नहीं हरा तो उसने अपने तीन बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे बच्चों की भी मौत है।
परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची रो शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाहापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) ने अपनी मां सावित्री सिंह (62) ,पत्नी प्रियंका( 40), दो बेटियों और एक बेटे को गोली मार दी। बच्चों की उम्र 12 से आठ वर्ष थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। मिश्रा ने बताया कि आरोपी अनुराग की मानसिक हालत ठीक नहीं थी
उन्होंने कहा, ‘‘हम मौके से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। गांव में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


