Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीओ ने चुनाव ड्यूटी के दौरान ‘मानसिक उत्पीड़न’ का आरोप लगा डीसी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

admin by admin
May 8, 2024
in देश, राजनीति
0

गुवाहाटी, असम की एक क्षेत्राधिकारी ने नलबाड़ी के जिला आयुक्त (डीसी) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने वरिष्ठ अधिकारी पर चुनाव ड्यूटी के दौरान ‘मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और धमकी देने ’ का आरोप लगया है।

शिकायत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नलबाड़ी की डीसी वर्णाली डेका ने आरोप लगाया कि पश्चिमी नलबाड़ी की क्षेत्राधिकारी (सीओ) अर्पणा शर्मा ने अपनी ड्यटी को ‘नजर अंदाज’ किया और अपनी ड्यूटी पूरा किए बिना ही वह राजकीय गुरदन उच्चतर माध्यमिक स्कूल में स्थापित केंद्रीय चुनाव प्रबंधन केंद्र को देर रात दो बजे ‘छोड़’ कर चली गईं।

नलबाड़ी जिला बारपेटा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां मंगलवार को तीसरे चरण के तहत मतदान हुआ।

अपनी शिकायत में शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें तिहू विधानसभा के ‘‘इश्यू और रसीद काउंटर’’ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और इसके लिए दिन में ही व्हाट्सएप पर आदेश जारी कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें यह जानकारी नहीं दी गई थी कि श्रम प्रबंधन आदि को कौन संभालेगा।

क्षेत्राधिकारी ने आरोप लगाया कि यहां तक सोमवार को निर्वाचन सामग्री जारी करने के दौरान भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

शर्मा ने अपनी शिकायत में दावा किया कि मतदान अधिकारियों के अपने-अपने बूथ से लौटने के बाद आधी रात के बाद मजदूरों की अनुपलब्धता के कारण प्राप्त सामग्री को निर्धारित स्थानों पर वापस नहीं ले जाया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘…जब तिहू क्षेत्र के लगभग सात मतदान केंद्रों की सामग्री रात एक बजे के बाद एकत्र की जानी थी, तो डीसी महोदया आईं और मुझे अपमानित किया और अधिकारियों के सामने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने मुझे इस आधार पर अपमानित करने की कोशिश की कि बक्सों को अभी भी मजदूरों द्वारा निर्दिष्ट स्थानों पर नहीं ले जाया गया है।’’

शिकायत के मुताबिक शर्मा ने जब बताया कि रात एक बजे मजदूरों की व्यवस्था करना उनके वश में नहीं है तो डेका ने उनके साथ गालीगलौज की।

शर्मा ने शिकायत में उल्लेख किया कि उन्होंने अपने करियर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के डर से डीसी के साथ बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग की क्योंकि यह बहस लोकसभा चुनावों के सुचारू संचालन से संबंधित है।

Tags: सीओ ने चुनाव ड्यूटी के दौरान
Previous Post

कानपुर के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले की जनसभा में बोले योगी- गुलामी के निशान को करेंगे समाप्त

Next Post

अयोध्या के पटरंगा में ढाबे पर खड़े ट्रक से सात लाख की चॉकलेट चोरी, दो दिन से जांच थी जारी!?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

अयोध्या के पटरंगा में ढाबे पर खड़े ट्रक से सात लाख की चॉकलेट चोरी, दो दिन से जांच थी जारी!?

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group