अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के एक ढाबे से करीब सात लाख से अधिक की कीमत से चॉकलेट ट्रक से रहस्यमय ढंग से चोरी हो गई। शनिवार रात हुई इस घटना की पुलिस ने दो दिनों तक जांच करने के बाद मंगलवार दोपहर के दर्ज की।
पुलिस का तर्क है चोरी संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही थी। इसलिए देर से केस दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश के भालनपुर से ट्रक पर कैडबरी चॉकलेट लादकर ट्रक चालक धर्मवीर सिंह निवासी इटावा सिलीगुड़ी वेस्ट बंगाल जा रहा था। रात एक बजे थाना पटरंगा के फुल्ला सिंह के ढाबा पर ट्रक खड़ा करके सो गया। रविवार सुबह छह बजे सोकर उठने पर ट्रक के पास पहुंचा तो ट्रक में लगी सील और ताला टूटा था।
ट्रक से 160 डिब्बा चॉकलेट गायब थी। ट्रक चालक कुलदीप सिंह के मुताबिक चोरी गई चॉकलेट की कीमत सात लाख है।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रक से चॉकलेट चोरी होने की जांच होने के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दो दिन जांच की जा रही थी।


