बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार रात अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने ‘उत्तराधिकारी’ और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया।
बसपा प्रमुख ने पिछले वर्ष दिसंबर माह में आकाश आनन्द को अपना ‘उत्तराधिकारी’ घोषित किया था और उन्हें हटाने का यह आश्चर्यजनक फैसला उस वक्त आया जब देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह कहा कि पार्टी और आंदोलन के हित में और आनन्द के ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्होंने यह निर्णय लिया है।
बसपा प्रमुख ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गये अपने एक संदेश में कहा, ”बसपा एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान, स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी आंदोलन है, जिसके लिए कांशीराम जी व खुद मैंने भी अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।
अपने सिलसिलेवार पोस्ट में मायावती ने कहा, ‘‘इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को राष्ट्रीय समन्वयक व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया लेकिन पार्टी व आंदोलन के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।
आकाश आनंद बसपा अध्यक्ष मायावती के भतीजे हैं। 6 साल पहले यानी 2017 में उन्होंने राजनीति में अपना कदम रखा था। सबसे पहले वे सहारनपुर में मायावती की एक जनसभा में मंच पर दिखे थे। 2 साल पहले मायावती ने उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था। इसके बाद वह पहली बार 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मायावती के भतीजे आकाश का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया। बता दें कि, आकाश आनंद ने लंदन से MBA किया है उनकी शादी बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉक्टर प्रज्ञा से हुई है।
पढ़ें आकाश आनंद के विवादित बयान
बिजनौर- 6 अप्रैल को आकाश आनंद ने बिजनौर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान विवादित भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने भीम आर्मी चीफ पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने तु तड़ाक करके भाषण दिया था जिसके वजह से वो विवादों में फंस गए।
बिजनौर में ही आकाश आनंद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने कहा बीजेपी सरकार सरकारी खर्चे पर भारतीय जनता पार्टी अपनी उपलब्धि का बखान कर रही है। आकाश आनंद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार को अच्छा लगता है जब कोई उन्हें बुलडोजर वाली सरकार कहता है लेकिन जनता ने तोड़ने नहीं जोड़ने के लिए बीजेपी को चुना है।
संत कबीर नगर- 24 अप्रैल को संत कबीर नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने भाजपा पर हमला करते हुए गद्दार और घमंडी बताते हैं। आकाश कहते हैं कि भाजपा ने राम मंदिर बनवाया लेकिन तुम भगवान को लाने वाले हो कौन? उन्होंने आगे कहा, मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बना है और इसमें जनता का पैसा लगा है। भाजपा ने मंदिर के लिए क्या किया है?
संत कबीर नगर में विवादित बयान देने के 4 दिन बात यानी 25 अप्रैल को आजमगढ़ में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी पेपर लीक होने वाले आरोपियों को जमीन में दफन कर देना चाहिए। आकाश आनंद ने ये हमला समाजवादी पार्टी पर किया था और सपा को देशद्रोही के सा गद्दार भी बताया था।
भाजपा को बताया आतंकवादी सरकार
28 अप्रैल को सीतापुर में एक बार फिर आकाश आनंद भाजपा पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश की योगी सरकार बुलडोजर नहीं बल्कि आतंकवादी सरकार है। ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए जिसने आवाम को गुलाम बनाया है। वे कहते हैं कि जो सरकार युवाओं को रोजगार और होनहारों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था नहीं कर सकती ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने सभा में बैठे सभी लोगों से कहा कि, आप जूता लेकर तैयार रहिए, ऐसी सरकार को जूता मारने का वक्त आ चुका है।
2. इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, श्री आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।
— Mayawati (@Mayawati) May 7, 2024


