Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल पार्टी में हुआ विभाजन

admin by admin
May 7, 2024
in अंतराष्ट्रीय, राजनीति
0

काठमांडू, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचण्ड नीत गठबंधन सरकार की घटक जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल (जेएसपी-एन) में विभाजन हो गया है। जेएसपी-एन के ज्यादातर सांसदों एवं केंद्रीय समिति के दो दर्जन से ज्यादा सदस्यों ने चुनाव आयोग में नई पार्टी के लिए आवेदन किया है।

पार्टी की संघीय परिषद के अध्यक्ष अशोक राय के नेतृत्व में जेएसपी-एन के एक धड़े ने एक नई पार्टी के लिए आवेदन दिया है जबकि पार्टी के अध्यक्ष एवं उप प्रधानमंत्री उपेंद्र यादव विदेश यात्रा पर हैं।

जेएसपी-एन के सांसद प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्रीय समिति के 29 सदस्यों और सात सांसदों ने संयुक्त रूप से एक नई पार्टी बनाने के लिए आवेदन किया है।

प्रतिनिधिसभा में पार्टी के 12 सदस्यों में से सात ने नई पार्टी का समर्थन किया है जिसका नाम ‘जनता समाजवादी पार्टी’ रखा गया है (इसमें मूल पार्टी का ‘नेपाल’ नहीं है)। इन सदस्यों में राय, सुशीला श्रेष्ठ, प्रदीप यादव, नवल किशोर साह, रंजू कुमारी झा, बीरेंद्र महतो और हसीना खान शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने सोमवार को अशोक राय के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) को आधिकारिक तौर पर एक नए राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दे दी।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि राय ने प्रधानमंत्री प्रचण्ड की सलाह पर नई पार्टी पंजीकृत कराई है। दरअसल यादव के सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ संबंध खराब हो गए हैं।

इस तरह की खबरें हैं कि यादव विपक्षी नेपाली कांग्रेस (एनसी) और माधव कुमार नेपाल की सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल सीपीएन-यूनाइटेड सोशलिस्ट के साथ गठजोड़ करने की कोशिश कर रहे थे। एनसी के प्रमुख शेर बहादुर देउबा ने प्रचण्ड की सरकार गिराने पर कथित रूप से यादव को प्रधानमंत्री बनने की पेशकश की थी।

बहरहाल, सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली सीपीएन-यूएमएल और सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) संसद में किसी तरह साधारण बहुमत हासिल कर सकी।

राय के नेतृत्व वाले गुट के नेताओं ने दावा किया कि उन्हें पार्टी नेतृत्व के खिलाफ इसलिए विद्रोह करना पड़ा क्योंकि यादव निरंकुश तरीके से पार्टी चला रहे थे।

वन एवं पर्यावरण मंत्री नवल किशोर साह सुदी ने दावा किया कि पार्टी अध्यक्ष यादव द्वारा सत्तारूढ़ गठबंधन को तोड़ने की कोशिश के बाद नए दल की आवश्यकता महसूस की गई। उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी है।

सुदी ने कहा, ‘हमने मौजूदा सरकार की स्थिरता के लिए यह फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष (यादव) इस गठबंधन के खिलाफ हैं लेकिन हम इस सरकार का समर्थन करना जारी रखेंगे।’

हालांकि जेएसपी-एन के नेताओं ने कहा कि पार्टी विभाजित नहीं हुई है। उन्होंने दावा किया कि बस एक असंतुष्ट गुट अलग हो गया है।

सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के नेता सुनील कुमार मानंधर ने कहा कि जेएसपी-एन में विभाजन से फिलहाल सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

जेएसपी-एन के प्रवक्ता मनीष सुमन ने कहा “सिर्फ सांसद ही पार्टी नहीं होते हैं। पार्टी के ज्यादातर नेता हमारे साथ हैं।”

उन्होंने कहा कि 300 सदस्यीय केंद्रीय समिति में से 20 प्रतिशत से भी कम लोगों ने पार्टी छोड़ी है।

Tags: नेपाल में सत्तारूढ़ गठबंधन
Previous Post

निर्वाचन आयोग ने मुस्लिम आरक्षण विवाद पर भाजपा का ‘एनिमेटेड’ क्लिप हटाने का ‘एक्स’ को दिया निर्देश, देखे

Next Post

अयोध्या: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा; दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

अयोध्या: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा; दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group