Thursday, April 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL, PBKS vs CSK: सीएसके की निगाहें पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार दूसरे मैच को जीतने पर

admin by admin
May 5, 2024
in खेल, देश
0

धर्मशाला, गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार को यहां लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश जीत की लय हासिल करने पर लगी होगी।

तीन दिन पहले ही पंजाब किंग्स ने चेपक पर सीएसके को सात विकेट से हराया था। घरेलू टीम की यह पिछले तीन मैच में दूसरी हार थी जिससे टीम मुश्किल में है। सीएसके 10 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है और पांच बार की चैम्पियन उम्मीद करेगी कि स्थान बदलने से उसका भाग्य भी बदल जायेगा क्योंकि नॉकआउट चरण में अपना स्थान पक्का करने क लिए महज चार मैच बचे हैं।

सीएसके हरप्रीत बरार और राहुल चाहर की स्पिन जोड़ी के खिलाफ मध्य के ओवरों में तेजी नहीं दिखा सकी जिससे उसने सात विकेट पर 162 रन का स्कोर बनाया था।

उनकी बल्लेबाजी भी कप्तान रूतुराज गायकवड़ और शिवम दुबे पर निर्भर होती जा रही है तथा जैसे ही इनमें से एक विफल होता है, वैसे ही टीम के अनिरंतर बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है।

गायकवाड़ ने सत्र का पांचवां 50 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया जबकि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे एक बार फिर शुरूआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे जबकि रविंद्र जडेजा और समीर रिज्वी स्पिन के खिलाफ जूझते नजर आये।

सीएसके अपने तेज गेंदबाजों के स्वास्थ्य और फिटनेस चिंताओं से भी परेशान है जिसमें दीपक चाहर भी शामिल हैं जो महज दो गेंद फेंकने के बाद अपनी ‘हैमस्ट्रिंग’ को पकड़कर लगड़ाते दिखे जिससे उनके पंजाब किंग्स के खिलाफ इस दूसरे मुकाबले में खेलने की संभावना नहीं है।

मुख्य गेंदबाज मथिशा पाथिराना (हल्की चोट) और तुषार देशपांडे (फ्लू) की अनुपस्थिति से टीम को नुकसान हुआ। और फिर ओस ने स्पिनरों की अहमियत कम कर दी जिससे पंजाब किंग्स ने आसानी से जीत हासिल की।

रिचर्ड ग्लीसन ने पिछले मैच में आईपीएल पदार्पण किया था और सीएसके मुकेश चौधरी को वापस बुला सकती है।

वहीं पंजाब किंग्स की बात करे जो तो उसने लगातार जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को उड़ान दी है।

सीएसके पर जीत के साथ पंजाब किंग्स गत चैम्पियन सीएसके पर लगातार पांच जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बनी और अब वह इसका फायदा उठाना चाहेगी।

पंजाब किंग्स हालांकि अप्रत्याशित टीम है जिसने अहमदाबाद में गुजरात पर, चेपक में चेन्नई पर जीत हासिल की तथा केकेआर के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड स्कोर का पीछा किया। हालांकि घरेलू सरजमीं पर राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जूझती नजर आयी।

लगातार जीत के बाद पंजाब किंग्स आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गयी और अपनी उम्मीदों को बचाये रखने के लिये लय जारी रखनी होगी।

केकेआर के खिलाफ शतक जड़ने वाले जॉनी बेयरस्टो टीम के लिए अहम होंगे जबकि रिली रोसोऊ, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम के गेंदबाजी विभाग में अनुभवी नाम जैसे कागिसो रबाडा, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और सैम करन शामिल हैं जिन्हें निरंतर गेंदबाजी करनी होगी।

रबाडा पिछले मैच में अच्छे रहे लेकिन बाकियों ने रन लुटाये। अगर टीम को पिछले मैच जैसा प्रदर्शन करना है तो उनके स्पिनरों बरार और राहुल चाहर को फिर से बेहतर गेंदबाजी करनी होगी।

टीम इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), अरावेली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिशेल सैंटनर, निशांत सिंधु , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महेश तीक्ष्णा और समीर रिजवी।

पंजाब किंग्स:

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसोऊ।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

Tags: IPLPBKS vs CSK:
Previous Post

इटावा: ड्यूटी के दौरान सो गया स्टेशन मास्टर, आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही ट्रेन

Next Post

मैनपुरी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़; छह गिरफ्तार

Next Post

मैनपुरी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़; छह गिरफ्तार

Recent Posts

  • GT vs RCB IPL 2026: आरसीबी के सामने कड़ी परीक्षा होगी गुजरात टाइटंस की
  • सुलतानपुर में आंधी-तूफान से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत
  • बुलंदशहर में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
  • गोरखपुर में आभूषण दुकान लूटकांड के पांच आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो घायल
  • सुलतानपुर में ‘डीजे के शोर’ से 140 मुर्गियों की मौत, मुकदमा दर्ज

Recent Comments

  1. how xenical works on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  2. levitra vs viagra on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. creon generic date on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  4. goodrx tadalafil discount on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  5. omeprazole and vomiting on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

GT vs RCB IPL 2026: आरसीबी के सामने कड़ी परीक्षा होगी गुजरात टाइटंस की

GT vs RCB IPL 2026: आरसीबी के सामने कड़ी परीक्षा होगी गुजरात टाइटंस की

April 30, 2026
सुलतानपुर में आंधी-तूफान से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत

सुलतानपुर में आंधी-तूफान से दो बच्चों सहित सात लोगों की मौत

April 30, 2026
बुलंदशहर में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

April 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in