Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL CHK vs LSG: अपने गढ में लखनऊ से बदला चुकता करने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स

admin by admin
April 23, 2024
in खेल, देश
0

चेन्नई, गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने गढ चेपॉक स्टेडियम पर मंगलवार को लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा पिछली हार का बदला चुकता करने के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने का भी होगा ।

पिछली बार दोनों टीमों का सामना पिछले सप्ताह लखनऊ में हुआ था । केएल राहुल और क्विंटोन डिकॉक ने पहले विकेट के लिये रिकॉर्ड साझेदारी की थी जिसके दम पर लखनऊ ने जीत दर्ज की । दोनों टीमों के सात मैचों में आठ अंक हैं ।

चेन्नई सुपर किंग्स का अभेद्य किला रहा है चेपॉक और अब उसे यहां लगातार तीन मैच खेलने हैं । दूसरे मैदान पर हारने के बाद अब उनकी नजरें अपने घर पर तीनों मैच जीतकर प्लेआफ का दावा पुख्ता करने पर लगी होंगी ।

चेन्नई के लिये कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने अधिकांश रन बनाये हैं । लखनऊ के खिलाफ उनके नाकाम रहने से चेन्नई को अच्छी शुरूआत नहीं मिल सकी और बीच के ओवरों में टीम जूझती नजर आई ।

सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र का फॉर्म चिंता का विषय है । चेन्नई ने अजिंक्य रहाणे को पारी का आगाज करने भेजा जिसकी वजह से गायकवाड़ तीसरे नंबर पर उतरे । सलामी बल्लेबाज के तौर पर तीन अर्धशतक जमाने के बाद गायकवाड़ के सामने यह दुविधा होगी कि वह तीसरे नंबर पर खेलें या फिर से पारी का आगाज करें ।

रविंद्र जडेजा भी अर्धशतक जड़ चुके हैं जिससे मोईन अली और महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी का मौका मिला । चेन्नई को उम्मीद होगी कि उसका शीर्षक्रम एक बार फिर रन बंटोरकर बड़े स्कोर की नींव रखेगा ।

चेन्नई के गेंदबाजों में मथीषा पथिराना सर्वश्रेष्ठ रहे हैं लेकिन तेज गेंदबाजों दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुस्ताफिजूर रहमान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी । बायें हाथ के स्पिनर जडेजा को गेंदबाजी में बेहतर करना होगा ।

लखनऊ के लिये बल्लेबाजी चिंता का सबब है लेकिन उन्होंने साबित कर दिया है कि शीर्षक्रम के चलने पर वे क्या कर सकते हैं । राहुल और डिकॉक फॉर्म में हैं और उन्हीं पर यहां सबसे ज्यादा रन बनाने की जिम्मेदारी होगी । निकोलस पूरन ने जरूरत पड़ने पर हमेशा रन बनाये हैं और लखनऊ की उम्मीदें उन पर भी टिकी होंगी ।

गेंदबाजी में लखनऊ को युवा तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव की वापसी की उम्मीद होगी जो पेट के निचले हिस्से में खिंचाव के कारण दो मैचों में बाहर रहे ।

तेज गेंदबाज मोहसिन खान और यश ठाकुर ने चेन्नई को कम स्कोर पर रोकने की कोशिश की लेकिन आखिरी ओवरों में धोनी के बल्ले से निकले आतिश को नहीं रोक सके । मैट हेनरी को लखनऊ के लिये पदार्पण पर विकेट नहीं मिल सके और वे खुद को साबित करना चाहते होंगे ।

स्पिन गेंदबाजी में कृणाल पंड्या के दो विकेट बीच के ओवरों में काफी अहम रहे । एक बार फिर उन पर और युवा रवि बिश्नोई पर बीच के ओवरों में चेन्नई पर दबाव बनाने का दारोमदार होगा ।

टीमें :

लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी।

मैच का समय : शाम साढे सात बजे से ।

Tags: IPL CHK vs LSG
Previous Post

बलिया में नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या: अतिक्रमण से सिकुड़ी चौक की सड़कें, जिम्मेदार मौन, फौवारे का तो वजूद ही ख़त्म

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
Next Post

अयोध्या: अतिक्रमण से सिकुड़ी चौक की सड़कें, जिम्मेदार मौन, फौवारे का तो वजूद ही ख़त्म

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group