Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 104 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध, 78 पर्चे निरस्‍त

admin by admin
April 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, आम चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए जांच में शनिवार को 104 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए जबकि 78 नामांकन पत्र निरस्त कर दिये गये। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बरेली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार छोटेलाल गंगवार का नामांकन पत्र अधूरा होने की वजह से निरस्त कर दिया गया।

लोकसभा चुनाव के लिए अब छह अन्य चरण (26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून) शेष हैं। मतगणना चार जून को होगी। पहले चरण के तहत शुक्रवार को मतदान हुआ था।

प्रदेश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 10 सीटों संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हुई और शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गयी। नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल है। इन क्षेत्रों में सात मई को मतदान होगा।

तीसरे चरण में केंद्रीय मंत्री एवं आगरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एसपी बघेल और मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार एवं पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समेत कई महत्‍वपूर्ण उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण में प्रदेश की 10 सीट के लिए कुल 182 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने कहा कि तृतीय चरण के लिए भरे गये नामांकन पत्रों की आज 20 अप्रैल को हुई जांच में 104 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए तथा 78 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिये गये।

सीईओ ने बताया कि संभल सीट से कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें से आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हुए तथा 13 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गये।

उनके मुताबिक, हाथरस (आरक्षित) सीट से कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसमें से आठ के पर्चे निरस्त हुए तथा 10 के नामांकन पत्र वैध पाए गये।

रिनवा ने बताया कि आगरा (आरक्षित) क्षेत्र से सभी 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए जबकि फतेहपुर सीकरी निर्वाचन क्षेत्र से 19 प्रत्याशियों में से नौ के नामांकन पत्र निरस्त हुए तथा 10 के नामांकन पत्र वैध पाए गये।

उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद से कुल 22 उम्मीदवारों में से 15 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए तथा सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गये।

सीईओ ने बताया कि मैनपुरी सीट से कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिनमें से चार प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हुए तथा आठ के नामांकन पत्र वैध पाए गये।

उन्होंने बताया कि एटा सीट के लिए दाखिल किए गए कुल 14 नामांकन पत्रों में से चार को निरस्त कर दिया गया तथा 10 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाये गये।

रिनवा ने बताया कि बदायूं सीट के लिए दाखिल 16 नामांकन में से चार को निरस्त किया गया है तथा 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गये।

उन्होंने बताया कि आंवला सीट से दाखिल 21 नामांकन पत्रों में से 12 निरस्त हुए तथा नौ पर्चे वैध पाए गये।

एक अधिकारी ने बताया कि बरेली जिले की आंवला सीट पर सत्‍यवीर नामक व्यक्ति ने बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन अधिकृत उम्मीदवार न होने से उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि बरेली सीट से कुल 28 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था जिनमें से 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हुए तथा 14 के पर्चे वैध पाये गये।

बरेली लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र कुमार बताया कि बरेली लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी छोटे लाल गंगवार का नामांकन पत्र जांच में रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गंगवार का नामांकन पत्र अधूरा था और इसकी सूचना भी दी गयी थी , लेकिन उन्होंने सूचना का संज्ञान नहीं लिया।

Tags: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण
Previous Post

शीर्ष 10 कंपनियों में छह का बाजार पूंजीकरण 1.40 लाख करोड़ रुपये घटा

Next Post

IPL, RCB vs KKR: खराब फॉर्म से जूझ रही आरसीबी के सामने केकेआर की कठिन चुनौती

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post

IPL, RCB vs KKR: खराब फॉर्म से जूझ रही आरसीबी के सामने केकेआर की कठिन चुनौती

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group