अयोध्या, उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद, जनपदीय शाखा अयोध्या के साधारण सभा की एक विशेष बैठक सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक), मण्डल अयोध्या के सभाकक्ष में संयोजक संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति, मण्डल अयोध्या राम बदन दास की अध्यक्षता में श्रीमती राज कुमारी चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना के पश्चात प्रारम्भ हुई।
जिसमे सर्व सम्मति से आगामी 5 वर्षों के लिए संगठन की नवीन कार्यकारिणी समिति का गठन जनपदीय अध्यक्ष राम किशोर त्रिपाठी द्वारा किया गया, जो इस प्रकार है।
अध्यक्ष राम किशोर त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हौसला प्रसाद यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमशः छोटेलाल यादव, जगन्नाथ प्रसाद, बलराम पाठक, राम लखन एवम् पुष्प मालती , महामंत्री भगवती प्रसाद मौर्य,संयुक्त महामंत्री आनंद कुमार शर्मा,मंत्री क्रमशः भीम सिंह,त्रिभुवन दत्त यादव, श्याम धर वर्मा लक्ष्मण सिंह एवम् ऊषा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राम कुमार प्रजापति, प्रचारमंत्री या संगठनमंत्री क्रमशः दिगम्बर नाथ, हंस राज यादव, हरिश्चंद्र एवम् मुहम्मद अल्ताफ, लेखाकार जय बहादुर सिंह तथा लेखापरीक्षक श्रीमती राज कुमारी चतुर्वेदी को चयनित किया गया।
उपरोक्त चयनित पदाधिकारियों को सभाध्यक्ष राम बदन दास द्वारा पद एवम् गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
अन्त में भीम सिंह अकेला, रईसा खातून तथा अजय भारत सिंह द्वारा मन मोहक कविताएं प्रस्तुत की गईं। जिसकी सभी लोगों ने खूब सराहना की तत्पश्चात सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्र गान गाने के उपरांत बैठक समाप्त करते हुए अगली बैठक 22 मई को आहूत करने का निर्णय लिया गया।
उक्त जानकारी संगठन के जनपदीय अध्यक्ष राम किशोर त्रिपाठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दिया है।


