Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में नवरात्रि के पहले दिन कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से कई बीमार

admin by admin
April 11, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

मथुरा जिले में नवरात्रि के पहले दिन व्रत के दौरान कुट्टू के आटे की पकौड़ी एवं पूड़ी खाने से दर्जनों लोग बीमार हो गये। प्रशासन ने यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी कार्यालय से दी गयी जानकारी में बताया गया कि मामला सामने आने के बाद कुट्टू का आटा बेचने वाले दुकानदारों के यहां छापेमारी करते हुए कई नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गये हैं और संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में कई स्थानों पर कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाकर व्रती लोग बीमार हो गए और उन्होंने उल्टी, मिचली, उबकाई एवं दस्त की शिकायत की।

प्रशासन ने बताया कि उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फिलहाल इनकी संख्या तीन दर्जन तक बताई जा रही है, जो ज्यादा भी हो सकती है।

मंगलवार से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गये।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि इनमें से कुल 14 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि हुई है ।

उन्होंने बताया कि प्रशासन अन्य जगहों से बीमार पड़ने वाले लोगों की जानकारी जुटा रहा है। कुमार ने बताया कि अस्पताल में इन सभी का इलाज किया जा रहा है और अब वे खतरे से बाहर हैं।

अधिकारी ने बताया कि खबर मिली थी कि मंगलवार को विकास नगर, महेंद्र नगर एवं द्वारिकेश नगर में कुछ लोगों को कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने से विभिन्न प्रकार की समस्याएं हुईं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उपचार जारी है और अब वे ठीक हैं।

सिंह ने बताया कि प्रशासन ने ऐसे सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी हैं तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, खाद्य एवं औषधि विभाग भी इस प्रकार के व्यंजनों के नमूने जांच के लिए एकत्र कर रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि कुट्टू के आटे की गुणवत्ता ठीक नहीं थी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ऐसे सभी दुकानदारों के खिलाफ कानूनी रूप से कठोरतम कार्रवाई करेगा। उनके अनुसार द्वारिकेश नगर के मामले में जिस दुकानदार के यहां से कुट्टू का आटा खरीदा गया था, उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने अब तक तीन दर्जन लोगों को अलग—अलग अस्तापालों में भर्ती कराए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र नगर के लोगों ने भी कृषि मण्डी के उसी दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदा था जिससे विकास नगर के लोगों ने खरीदा था।

जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद में कुट्टू का आटा खाने से हुई फूड प्वाइजनिंग के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

Tags: मथुरा में नवरात्रि के पहले
Previous Post

प्रतापगढ़ में बोलेरो की टक्कर से मां-बेटी की मौत

Next Post

उप्र क्रिकेट टीम में चयन के लिए रिश्वत लेने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
Next Post

उप्र क्रिकेट टीम में चयन के लिए रिश्वत लेने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group