Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र : अदालत ने आचार संहिता लागू होने के दिन जारी किए गए सरकार के स्थानांतरण आदेश को किया रद्द

admin by admin
April 10, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने झांसी स्थित जल संस्थान के महाप्रबंधक के स्थानांतरण आदेश को खारिज करते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद पूर्व से जारी स्थानांतरण आदेश को भी क्रियान्वित नहीं किया जा सकता।

अदालत ने कहा कि ऐसे स्थानांतरण आदेश के क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति आवश्यक है हालांकि सरकार नियमानुसार याची का स्थानांतरण करने के लिए स्वतंत्र है।

न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की पीठ ने सोमवार को महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्या की याचिका पर यह आदेश पारित किया।

इसके साथ ही लखनऊ पीठ ने 16 मार्च को महाप्रबंधक (जल कार्य) को स्थानांतरित करने के राज्य सरकार के आदेश को रद्द कर दिया।

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) 16 मार्च को लागू हो गई।

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने झांसी स्थित जल संस्थान के महाप्रबंधक के स्थानांतरण आदेश को खारिज करते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद पूर्व से जारी स्थानांतरण आदेश को भी क्रियान्वित नहीं किया जा सकता।

अदालत ने कहा कि ऐसे स्थानांतरण आदेश के क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति आवश्यक है हालांकि सरकार नियमानुसार याची का स्थानांतरण करने के लिए स्वतंत्र है।

न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की पीठ ने सोमवार को महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्या की याचिका पर यह आदेश पारित किया।

लखनऊ में महाप्रबंधक (जल कार्य) के पद पर तैनात याचिकाकर्ता मनोज कुमार को 16 मार्च को स्थानांतरित कर दिया गया था और उनका कार्यमुक्ति आदेश उन्हें उसी दिन रात साढ़े आठ बजे दिया गया था।

याचिका में कहा गया कि 16 मार्च को अपरान्ह तीन बजे आम चुनावों की घोषणा के साथ देश में आचार संहिता लागू हो गई और उसके बाद निर्वाचन आयोग की बिना मंजूरी के आदेश जारी करना अवैध है।

पीठ ने आदर्श आचार संहिता के पैरा 19.4 के प्रावधानों पर विचार करते हुए कहा कि अपराह्न तीन बजे के बाद आयोग की पूर्व मंजूरी के बिना कोई भी स्थानांतरण आदेश पारित नहीं किया जा सकता।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ”आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और प्रचलित कानूनों का पालन करते हुए यदि आवश्यक हो तो राज्य को अपने विवेक से नया निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी जाती है।”

Tags: आचार संहिता लागू होने
Previous Post

Watch, Ram Mandir में हुई चांदी की चौकी पर कलश स्थापना: नवरात्र में नौ दिनों तक होगी शक्ति की उपासना

Next Post

गोरखपुर: व्यवसायी से वसूली के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

गोरखपुर: व्यवसायी से वसूली के आरोप में उप निरीक्षक निलंबित, गिरफ्तार

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group