Wednesday, April 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तमिलनाडु स्थित मंडपम तट से 4.9 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त

admin by admin
April 8, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

डीआरआई ने भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) और रामनाथपुरम स्थित सीमा शुल्क निवारक इकाई (सीपीयू) के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत तमिलनाडु स्थित मंडपम के वेधलाई तट के पास मध्य समुद्र में 4.9 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया है।

राजस्व आसूचना निदेशालय के अधिकारियों को इस संबंध में यह विशिष्ट खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी कि मछली पकड़ने वाली नाव का उपयोग करने वाला एक गिरोह रामनाथपुरम जिले में वेधलाई तट के जरिए श्रीलंका से भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी कर रहा है। इसके अनुरूप डीआरआई और आईसीजी के अधिकारियों ने 3 व 4 अप्रैल की मध्यरात्रि को मंडपम के पास वेधलाई तटीय क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली संदिग्ध नौकाओं की आवाजाही पर निगरानी रखी।

इस दौरान 4 अप्रैल की सुबह अधिकारियों ने मध्य समुद्र में एक संदिग्ध नाव की पहचान की और आईसीजी पोत से उसका पीछा करने के बाद उसे रोक लिया। अधिकारियों ने नाव के पकड़े जाने से ठीक पहले देखा कि उक्त संदिग्ध नाव सवार व्यक्तियों में से एक ने एक खेप समुद्र में फेंक दी।

उक्त देशी नाव पर तीन व्यक्ति सवार थे और पूछताछ के दौरान उन्होंने यह स्वीकार किया कि समुद्र में फेंकी गई खेप में श्रीलंका से तस्करी कर लाया गया विदेशी मूल का सोना था। उन्होंने आगे बताया कि इस खेप को श्रीलंका से एक नाव से गहरे समुद्र में प्राप्त किया था।

इस बीच सीपीयू-रामनाथपुरम के अधिकारी भी एक नाव पर सवार होकर उस स्थान को सुरक्षित कर लिया, जहां तस्करी का सोना समुद्र में फेंका गया था और इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसके तहत 5 अप्रैल की दोपहर को समुद्र तल पर व्यापक तलाशी अभियान के बाद तस्करी का सोना बरामद किया गया।

समुद्र तल से प्राप्त इस खेप को खोलने पर पता चला कि 3.43 करोड़ रुपये मूल्य की 4.9 किलोग्राम वजन वाली विभिन्न आकार की कच्चे सोने की छड़ों को एक तौलिये में पैक किया गया था। इसे छिपाए जाने के लिए समुद्र के अंदर फेंक दिया गया। डीआरआई के अधिकारियों ने तस्करी कर लाए गए विदेशी मूल के उक्त 4.9 किलोग्राम सोने को जब्त कर लिया है। साथ ही तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags: मंडपम तट से 4.9 किलोग्राम
Previous Post

दिल्ली हवाई अड्डे पर ‘परमाणु बम’ की धमकी को लेकर दो गिरफ्तार

Next Post

बेंगलुरु में 30.92 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

Next Post

बेंगलुरु में 30.92 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

Recent Posts

  • गेल का एलएनजी मालवाहक पोत ‘एनर्जी फिडेलिटी’ अमेरिकी तट से भारत के लिए रवाना
  • महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार
  • LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान
  • ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि अनिश्चितकाल के लिए बढ़ायी
  • भदोही में आडिशा से आरहे ट्रक से बरामद किया 52 लाख रुपये का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Recent Comments

  1. vfend iv on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  2. kamagra 100mg pills on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. super vidalista 100mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. sildenafil phonetic pronunciation on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  5. is cialis safe on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

गेल का एलएनजी मालवाहक पोत ‘एनर्जी फिडेलिटी’ अमेरिकी तट से भारत के लिए रवाना

गेल का एलएनजी मालवाहक पोत ‘एनर्जी फिडेलिटी’ अमेरिकी तट से भारत के लिए रवाना

April 22, 2026
महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

महोबा में सनसनीखेज मामला: पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी, तीन बेटियों और बेटे समेत छह लोगों गिरफ्तार

April 22, 2026
LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

LSG vs RR, IPL 2026: संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

April 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in