Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में नकली स्‍टाम्‍प पेपर गिरोह के सरगना समेत सात गिरफ्तार

admin by admin
April 7, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

गोरखपुर जिले की पुलिस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लेकर बिहार तक फैले नकली स्टांप पेपर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना और उसके पोते समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बताया कि नकली स्टांप पेपर रैकेट के सिलसिले में 85 वर्षीय मास्टरमाइंड और उसके पोते सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सिवान (बिहार) के मोहम्मद कमरुद्दीन और उनके पोते साहिबजादे, गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के राम लखन जायसवाल, कुशीनगर के ऐश मोहम्मद और रवींद्र दीक्षित, देवरिया के संतोष गुप्ता और कुशीनगर के नंदू उर्फ नंदलाल शामिल हैं।

ग्रोवर ने बताया कि नकली स्‍टाम्‍प का प्रचलन लगभग तीन महीने पहले सामने आया, जब एक अधिवक्ता ने इस संबंध में यहां कैंट थाने में मामला दर्ज कराया था। उनके मुताबिक नासिक में भारतीय सुरक्षा प्रिंटिंग प्रेस प्रयोगशाला द्वारा जांच करने पर पाया गया कि कई फर्जी स्टांप पेपरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। उनके मुताबिक गोरखपुर अदालत की कार्यवाही में इस्तेमाल किए जा रहे नकली स्टांप पेपर मिलने के बाद कैंट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

ग्रोवर ने बताया कि तीन महीने की जांच के बाद पता चला कि बिहार के सिवान का कमरुद्दीन (85) इस रैकेट में एक प्रमुख व्यक्ति था। उनके अनुसार सिवान में एक छापेमारी की गई, जिसमें स्टांप पेपर प्रिंटिंग मशीन, 1.52 करोड़ रुपये मूल्य के नकली स्‍टाम्‍प, उत्तर प्रदेश और बिहार के गैर-न्यायिक स्‍टाम्‍प के साथ-साथ अवैध संचालन में इस्तेमाल की गई अन्य सामग्रियों सहित आपत्तिजनक सबूतों का भंडार मिला।

एसएसपी ने कहा कि गिरोह का संचालन बिहार के सीवान तक फैला हुआ है, जिसमें न केवल गोरखपुर बल्कि देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फर्जी स्टांप पेपर वितरित किए जाते थे और इन स्थानों के विक्रेताओं की संलिप्तता थी। एसएसपी ने कहा कि अभी और संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पूछताछ के दौरान, कमरुद्दीन ने दशकों पहले अपने ससुर से व्यापार सीखने की बात कबूल की। उसका परिवार लगभग आधी सदी से अवैध स्टाम्प प्रिंटिंग व्यवसाय में लगा हुआ था।

पुलिस के अनुसार कमरुद्दीन ने पूछताछ में बताया कि 1986 में जेल में रहने के बावजूद उसने रिहाई के बाद अपनी आपराधिक गतिविधियां फिर से शुरू कर दीं।

Tags: गोरखपुर में नकली स्‍टाम्‍प
Previous Post

एनआईए ने भारत विरोधी नक्सली साजिश मामले में उप्र, बिहार में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे

Next Post

बाहरी दिल्ली में जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 45 गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गिरफ्तारी की 24 घंटे की अवधि हिरासत से शुरू होगी: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

November 5, 2026
Next Post

बाहरी दिल्ली में जुआ गिरोह का भंडाफोड़, 45 गिरफ्तार

Recent Posts

गिरफ्तारी की 24 घंटे की अवधि हिरासत से शुरू होगी: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां ने बृहस्पतिवार को एक अहम फैसले में कहा कि गिरफ्तारी की 24...

दुष्कर्म के मामले में वांछित आभूषण कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधक यूएई से भारत लाया गया

by admin
November 5, 2026
0

नयी दिल्ली, दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आभूषण निर्माता कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को दिल्ली पुलिस, इंटरपोल, केंद्रीय अन्वेषण...

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

by Atul Narain Srivastava
November 5, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था...

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में...

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group