अयोध्या में आज सरयू स्नान घाट पर श्रेयांश पुत्र राजेश निवासी चरगावा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। जो जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान करने के दौरान जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा।
जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया।
ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य कांस्टेबल नित्यानंद यादव 30 बटालियन पीएसी गोंडा बी दल के मुख्य आरक्षी छत्रधारी यादव, आरक्षी हरिकेश चौधरी, आरक्षी अनुज निषाद, गोताखोर जितेंद्र व बलबीर मांझी शामिल रहें।
जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।


