बरेली जिले के बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय युवती और 23 वर्षीय युवक के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शवों के पास कीटनाशक के डिब्बे पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ही ग्वारी गांव के रहने वाले थे।
लापता होने की जानकारी होने पर जब परिजन युवक के परिवार के पास उसके बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचे तो बताया गया कि वह रुद्रपुर में किसी कंपनी में काम करता है।


