अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी रुदौली पहुँचाया। महिला की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम कूढा सादात गांव के पास चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्दारा कूढा सादात गांव के पास बने कट से भेलसर गांव के पास बने कट तक मार्ग को अवरुद्ध कर डायवर्जन कर दिया गया।जिस कारण दोनो साइडों के वाहन अयोध्या से लखनऊ जाने वाले मार्ग से होकर निकल रहे थे तभी विकास खण्ड रुदौली के निकट भेलसर गांव के पास एक महिला खेत से वापस घर जा रही। महिला जैसे ही रोड क्रास रही थी डायवर्जन के कारण लखनऊ की ओर से अयोध्या की जा रहे ट्रक संख्या आरजे 11 जीसी 7293 की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई जहां स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी व का0 गोविंद यादव के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल महिला को एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया।सीएचसी के डाक्टरों ने महिला की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
इस सम्बंध भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि भेलसर गांव के पास विकास खण्ड रुदौली के सामने रोड क्रास कर रही महिला तारा देवी पत्नी स्व0 हंसराज 35 वर्ष निवासी ग्राम मुंडा का पुरवा मजरे भेलसर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई जिसे सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया महिला की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है अभी कोई तहरीर नही मिली है मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।


