Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

MI Vs RR: संघर्ष कर रहे मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर वापसी का भरोसा

admin by admin
April 1, 2024
in खेल, देश
0

मुंबई, हार्दिक पंड्या की अगुवाई में शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम लय में चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सोमवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर उतरेगी तो हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी।

मुंबई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी धीमी शुरुआत के लिए जाना जाता है और पंड्या के कप्तान बनने के बाद भी इस में कोई बदलाव नहीं आया है।

मुंबई इंडियंस को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा की जगह पंड्या को कप्तान बनाये जाने का फैसला प्रशंसकों को नागवार गुजरा और इस हरफनमौला खिलाड़ी को शुरुआती मैचों में दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस को पंड्या की पूर्व टीम गुजरात टाइटंस ने सत्र के पहले मैच में छह रन से हराया जबकि हैदराबाद में बड़े स्कोर के रिकॉर्ड वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 32 रन से शिकस्त दी। इन दो हार के बाद टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है।

यह हालांकि आईपीएल के 17 वें सत्र का शुरुआती चरण है लेकिन मुंबई की टीम हार के सिलसिले को खत्म करने के साथ अपने नेट रन रेट ( -0.925) को भी सुधारना चाहेगी ।

मुंबई को अपने अनुभवी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की कमी खल रही है जो चोट से उबर रहे है।

दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों में मुंबई की टीम चार जीत दर्ज करने में सफल रही है लेकिन संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सत्र में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने दोनों मैच जीते है और इस दौरान उसके ज्यादातर खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

रोहित बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे लेकिन मुंबई की टीम मैदान पर पंड्या से बेहतर निर्णय लेने की अपेक्षा करेगी।  पंड्या ने अब तक तेज गेंदबाज बुमराह का बेहतर तरीके से इस्तेमाल नहीं किया है।

बुमराह और पीयूष चावला मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को अनुभव दिलाते है, जिसने स्थानीय खिलाड़ी शम्स मुलानी पर भी भरोसा दिखाया है। मुलानी आईपीएल में नये खिलाड़ी है लेकिन उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का आपार अनुभव है।

युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए, लेकिन इस 17 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज के लिए यह इस स्तर पर मौका मिलना बड़ी बात है।

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। सैमसन आईपीएल के शुरुआती चरण में बेहतरीन लय में है बेहद प्रतिभाशाली यशस्वी जयसवाल इस सत्र अपना पहला बड़ा स्कोर बनाने के लिए उत्सुक होंगे।

जायसवाल अपने घरेलू मैदान पर लौट रहे हैं, जहां उन्होंने दोनों टीमों के बीच खेले गये पिछले मैच में 62 गेंदों में 124 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस मैच में हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

मध्यक्रम में रियान पराग पर भरोसा दिखाना राजस्थान के लिए अच्छा साबित हो रहा है। मुंबई के लिए तिलक वर्मा, टिम डेविड एंड नमन धीर अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे।

राजस्थान का बल्लेबाजी क्रम लंबा है जिसमें खतरनाक जोस बटलर शीर्ष पर और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने का दारोमदार होगा।

गेंदबाजी में अनुभवी ट्रेंट बोल्ट के साथ नांद्रे बर्गर ने प्रभावित किया है तो वही टीम के बार स्पिन गेंदबाजी में बेहद अनुभवी रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल का विकल्प है।

आवेश खान और संदीप शर्मा की भारतीय तेज गेंदबाजों की जोड़ी भी अब तक प्रभावित करने में सफल रही है।

टीमें

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी , नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड, सूर्यकुमार यादव।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान।

समय: मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Tags: मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स
Previous Post

रुदौली: ट्रक की चपेट में रोड क्रास रही महिला घायल; हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर

Next Post

मथुरा में व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी, सहित चार गिरफ्तार

Related Posts

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए
देश

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
Next Post

मथुरा में व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी, सहित चार गिरफ्तार

Recent Posts

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group