Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ से PM मोदी का चुनावी शंखनाद! तीसरे टर्म में दिखाऊंगा पूरी फिल्म

admin by admin
March 31, 2024
in देश, राजनीति
0

 मेरठ, आज मेरठ में पश्चिमी यूपी के मतदाताओं को साधने के लिए एनडीए अपनी ताकत दिखा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज क्रांतिधरा मेरठ से चुनावी शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी पश्चिमी यूपी से ही पूरे देश में सियासी पारा गरमाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ और मेरठ प्रत्याशी अरुण गोविल भी मंच पर मौजूद है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को जाट बहुल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ की रैली से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा।

इस बीच उन्होंने विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ गठबंधन पर भ्रष्टाचार और भ्रष्‍टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ”भ्रष्‍टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, एक्‍शन होगा, जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।”

यहां केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), अपना दल (एस), निर्बल शोषित इंडियन हमारा आम दल (निषाद) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्षों के साथ मंच साझा करते हुए मोदी ने राज्‍य में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की और सबको राम-राम (पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभिवादन का तरीका) किया।

मोदी ने भरोसे के साथ कहा कि ”हमारी सरकार भी तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गयी है। हम आने वाले पांच साल का रोड मैप बना रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहले सौ दिनों में हमे कौन- कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है।”

भ्रष्टाचार के जिक्र के साथ विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा,” साथियों बीते 10 वर्षों में देश ने देखा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कितनी बड़ी लड़ाई शुरू की है। मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं, इससे कुछ लोग बौखला गये हैं। वे अपना आपा खो बैठे हैं।

उन्‍होंने कहा, ” प्यारे देशवासियों! मैं कहता हूं, मोदी की गारंटी कहती है, मोदी का मंत्र है-भ्रष्टाचार हटाओ और वे कहते हैं कि भ्रष्‍टाचारी बचाओ।”

प्रधानमंत्री ने कहा,” यह चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है। एक खेमा एनडीए (राजग) का जो भ्रष्‍टाचार हटाने के लिए मैदान में है और दूसरा वो खेमा जो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है, फैसला आपको करना है।

चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने जोर देकर कहा ”मैं आज मेरठ की क्रांतिकारियों, वीरों की धरती से भ्रष्टाचारियों को साफ साफ कह रहा हूं भ्रष्‍टाचारी कान खोलकर सुन लें! ये मोदी पर चाहे कितने भी हमले करें, ये मोदी है, रुकने वाला नहीं है।

उन्होंने यह भी दावा किया ”भ्रष्‍टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, एक्‍शन होगा, जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।

मोदी ने अपनी पुरानी शैली में जनता से कई बार यह सवाल पूछा कि ”क्या भ्रष्टाचारियों को बचाना है? क्या भ्रष्‍टाचार जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए? भ्रष्‍टाचार हटना चाहिए कि नहीं हटना चाहिए? भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए?

भीड से सकारात्मक जवाब मिलने के बाद मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा,”इसीलिए भाइयों-बहनों! जब मोदी पूरी ताकत से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है तो इन लोगों ने मिलकर एक ‘इंडी’ गठबंधन भी बना लिया है। इनको लगता है कि मोदी इनसे डर जाएगा, लेकिन मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है।

मोदी ने कहा, ” अपने देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए मैं उनके खिलाफ एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा हूं। इसलिए बड़े बड़े भ्रष्‍टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। सुप्रीम कोर्ट तक जमानत नहीं मिल रही है। इसलिए कई बड़े बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

उन्‍होंने कहा, ”आपने टीवी में देखा होगा कि कहीं बिस्तर के नीचे से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, अभी अभी मैंने देखा वाशिंग मशीन में नोटों के ढेर थे।

इसके पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को नयी दिल्‍ली में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली में अपने पति का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से जारी संदेश पढ़ते हुए कहा कि अत्याचार नहीं चलेगा और अरविंद केजरीवाल को लंबे समय तक सलाखों के पीछे नहीं रखा जा सकता।

प्रधानमंत्री ने कहा,” मैं भ्रष्‍टाचारियों पर सिर्फ कार्रवाई ही नहीं कर रहा, देशवासियों बात समझ लीजिए! इन भ्रष्टाचारियों ने, इन बेईमानों ने जिसका धन लूटा है, उस धन को मैं लौटा दे रहा हूं।”

कांग्रेस की सरकार के दौरान गरीबों का, छोटे निवेशकों का, बैंकों का, हजारों करोड़ रुपये हड़पे जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ आपको खुशी होगी साथियों! हमने भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करके 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मैंने उनके, जिनके पैसे गये थे, उनको वापस लौटा दिया।”

उन्होंने यह भी कहा कि ” जिनका पैसा गया, उनके पैसे वापस मिलें, इसके लिए मैं लगातार काम कर रहा हूं। ईडी ने जो संपत्ति जब्त की, अगर रिकार्ड मिलता है कि जिसके पैसे हैं, उसी से गये हैं तो मोदी आपके पैसे वापस दिलवाने के लिए जी जान से लड़ने वाला है।”

उन्होंने कहा कि हमने सुनिश्चित किया है कि गरीब का पैसा बीच में कोई और न हड़प पाये। हमारी सरकार ने कागजों से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाये हैं।

पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, ”पहले ऐसी सरकार चलती थी जिनका जन्म नहीं हुआ, ऐसे लोगों के नाम पर पैसे जाते थे। ऐसे 10 करोड़ नाम हटाने की मोदी ने हिम्मत की है। ऐसे करके हमने देश के पौने तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाये हैं।”

मोदी ने कहा, ”मेरठ की ये धरती क्रांति और क्रांति वीरों की धरती है। इस धरती पर बाबा औघड़ धाम का आशीर्वाद है। इस धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे महान सपूत देश को दिये हैं। हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैं चौधरी साहब को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नमन करता हूं।”

मोदी ने आरोप लगाया कि किसानों से नफरत करने वाले इंडी गठबंधन ने चौधरी चरण सिंह को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा,‘‘ जब चरण सिंह पर भारत रत्न पर संसद में चर्चा हो रही थी तो इंडी गठबंधन ने जो किया वह पूरे देश ने देखा। हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी संसद में चौधरी चरण सिंह के भारत रत्न के सम्मान को लेकर बोलने खड़े हुए तो उनकी आवाज को रोकने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी को अपमानित करने का प्रयास किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा को देश के किसानों, इस क्षेत्र के लोगों के घर-घर जाकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां का एक नागरिक कभी भी कांग्रेस, सपा जैसे उनके साथियों को माफ नहीं कर सकते।

मेरठ से अपना अलग रिश्ता जोड़ते हुए मोदी ने कहा, ”साथियों मेरठ की इस धरती के साथ मेरा कुछ अलग ही रिश्ता है। आपको याद होगा 2014 में और 2019 में मैंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं मेरठ से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है।”

मोदी ने मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल समेत बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर के राजग उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि चाहे कितनी भी गर्मी क्यों न पड़े, आप लोग वोट देने जरूर जाना।

इस रैली में रालोद प्रमुख और चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत सिंह चौधरी ने चरण सिंह के आदर्शों की सराहना करते हुए उनको भारत रत्न देने के लिए मोदी सरकार के प्रति आभार जताया।

प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ सीरियल में राम की भूमिका निभाकर विख्यात हुए अभिनेता और मेरठ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल भी चुनाव अभियान का हिस्सा बने।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, ” 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। कौन सांसद बने, कौन न बने, इसका चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 2024 का जनादेश भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनायेगा।”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको याद कराना चाहता हूं कि जब भारत दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था तब भारत में चारों तरफ गरीबी थी। जब भारत पांचवें नंबर पर पहुंचा तो 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलने में सफल हुए और मैं आपको गारंटी देता हूं कि जब भारत दुनिया में नंबर तीन पर पहुंचेगा तो देश में गरीबी तो दूर होगी ही, साथ ही एक सामर्थ्यवान सशक्त मध्‍यम वर्ग देश को नयी ऊर्जा देगा।”

उन्होंने नारा दिया,‘‘आज पूरा देश कह रहा है – तीसरी बार….’’ और भीड़ से आवाज आयी- ‘‘मोदी सरकार।’’

अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”पिछले 10 वर्षों में विकास का जो मोमेंटम बना वह और तेजी से आगे बढ़ेगा। इन 10 वर्षों में आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है। अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।”

उन्होंने कहा, ”मोदी को आज की पीढ़ी के साथ ही आने वाली पीढ़ियों की भी चिंता है। देश की आने वाली पीढ़ियों को पुरानी चुनौतियों में अपनी ऊर्जा न खपानी पड़े, मैं इसके लिए भी काम कर रहा हूं।”

मोदी ने कहा, ”एनडीए सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने हैं। इन 10 सालों में ऐसे अनेक काम हुए हैं जिनको पहले असंभव मान लिया गया था।”

उन्होंने अयोध्या के भव्य राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा ”अब आप देखिए अयोध्या में रामलला का भव्य राम मंदिर बनेगा, यह लोगों को असंभव लगता था लेकिन राम मंदिर भी बना है और हर रोज लाखों लोग वहां दर्शन के लिए जा रहे हैं।”

मोदी ने कहा ”आपने देखा है कि ब्रज में कान्हा और राधा तो हर बार की तरह होली खेले ही, इस बार अवध में रामलला ने भी खूब होली खेली।”

हर क्षेत्र में विकास की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए अनगिनत नये अवसर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की नारी शक्ति नये संकल्पों के साथ आगे आ रही है और दुनिया भर में भारत की साख नई ऊंचाई पर है। इतना ही नहीं पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है।

सैनिकों और पूर्व सैनिकों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”हमारे देश में हमारी सेना से ‘वन रैंक -वन पेंशन’ को लेकर भी पहले कितने वादे किये गये थे। कभी देश में वन रैंक वन पेंशन लागू होगा, ये हमारे सेना के जवानों ने आशा छोड़ दी थी। यह भी असंभव लगता था । लेकिन हमने न सिर्फ लागू किया बल्कि हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को उनके हक का एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिया।

चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने हर वर्ग का उल्लेख किया और खासतौर से अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के संबंध में उन्होंने कहा, ”तीन तलाक के विरुद्ध एक सख्त कानून भी लोगों को असंभव लगता था। आज तीन तलाक के खिलाफ न सिर्फ कानून बन चुका है बल्कि ये हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगी भी बचा रहा है।

महिलाओं को आरक्षण की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण भी पहले असंभव लगता था लेकिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम आज सच्चाई बन चुका है।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भी लोगों को कभी असंभव लगता था लेकिन धारा 370 भी हटी और जम्मू कश्मीर का तेज विकास भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए आज लोग भाजपा को 370 सीटों का आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

गरीबों से रिश्ता जोड़ते हुए पीएम ने कहा,”यह मोदी गरीबी से तपकर आज यहां पहुंचा है। इसलिए हर गरीब का दुख, हर गरीब की पीड़ा, हर गरीब की तकलीफ मोदी भली भांति समझता है।

उन्होंने कहा, ”इसलिए हमने गरीब की हर चिंता को दूर करने के लिए योजनाएं बनाईं। गरीब को इलाज की चिंता न हो इसलिए पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की आयुष्मान योजना बनायी। गरीब को राशन की चिंता न हो इसलिए हमारी सरकार 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दे रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ” जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूजा है। हमने गरीब को सिर्फ सशक्त ही नहीं किया है बल्कि गरीब को उसका स्वाभिमान हमने लौटाया है।

गरीबों, महिलाओं के लिए बैंक खातों से लेकर बिजली कनेक्शन समेत सभी योजनाओं की भी उन्होंने चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2029 में उनसे हिसाब मांग लेना। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर काम हो रहा है।

मोदी ने कहा ” नमो ड्रोन दीदी योजना भी गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक ड्रोन दिये जा रहे हैं। ये ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं।”

उन्होंने कहा कि जब गांव की बेटियां ड्रोन पायलट बनेंगी तो उनका गौरव बढ़ेगा, उनकी कमाई बढ़ेगी और किसानी भी सरल हो जाएगी।

सभा के अंत में मोदी ने भीड़ से विकसित भारत, गरीबी से मुक्ति, युवाओं को नये अवसर, नारी सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि, और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए चार सौ पार का नारा लगवाया।

उन्होंने भीड़ से उनका एक काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ”घर घर जाकर कहना, मोदी जी मेरठ आये थे, आपको प्रणाम भेजा है। मेरा प्रणाम घर घर पहुंचा दीजिए।”

भाजपा ने राजग गठबंधन के लिए इस बार देश भर में लोकसभा की चार सौ से अधिक सीटें जीतने का नारा दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल जो विकास हुआ है वह तो केवल ट्रेलर था। 2024 मई में जब परिणाम सामने आएंगे और मेरे तीसरे टर्म में विकास की पूरी फिल्म रिलीज होगी।

Tags: मेरठ से PM मोदी
Previous Post

मुरादाबाद के कांठ में खंभे से जीप टकराने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

Next Post

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदली सियासी बिसात; मुस्लिम बहुल सीटों पर टिकी निगाहें

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदली सियासी बिसात; मुस्लिम बहुल सीटों पर टिकी निगाहें

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group