Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीबीआईसी ने जीएसटी जांच के लिए दिशानिर्देश जारी किए, बड़ी कंपनियों के लिए पूर्व मंजूरी जरूरी

admin by admin
March 31, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, जीएसटी के क्षेत्रीय अधिकारियों को अब किसी भी बड़े औद्योगिक घराने या प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी के खिलाफ जांच शुरू करने से पहले अपने क्षेत्रीय प्रधान मुख्य आयुक्तों की मंजूरी लेनी होगी।

उन्हें पहली बार वस्तुओं/सेवाओं पर शुल्क लगाने के लिए भी क्षेत्रीय प्रधान मुख्य आयुक्तों की मंजूरी लेनी होगी।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिकारियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

इन दिशानिर्देशों के अनुसार जब एक करदाता की जांच राज्य जीएसटी और डीजीजीआई अधिकारी कर रहे हैं, तो प्रधान आयुक्त इस संभावना पर विचार करेंगे कि करदाता के संबंध में सभी मामलों को एक कार्यालय द्वारा आगे बढ़ाया जाए।

दिशानिर्देशों में कर अधिकारियों के लिए जांच शुरू होने के एक साल के भीतर जांच पूरी करने की समय सीमा भी तय की गई है।

सीबीआईसी ने आगे कहा कि किसी सूचीबद्ध कंपनी या पीएसयू के संबंध में जांच शुरू करने या उनसे विवरण मांगने के लिए सीजीएसटी अधिकारियों को इकाई के नामित अधिकारी को समन भेजने के बजाय आधिकारिक पत्र जारी करना चाहिए।

बोर्ड ने कहा कि इस पत्र में जांच के कारणों का विवरण देना चाहिए और उचित समय अवधि के भीतर दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की मांग करनी चाहिए।

इसमें आगे कहा गया है कि कर अधिकारियों को करदाता से वह जानकारी नहीं मांगनी चाहिए, जो जीएसटी पोर्टल पर पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध है।

दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि प्रत्येक जांच प्रधान आयुक्त की मंजूरी के बाद ही शुरू की जानी चाहिए। हालांकि, चार श्रेणियों में जांच शुरू करने और कार्रवाई करने के लिए क्षेत्रीय प्रधान मुख्य आयुक्त की लिखित में पूर्व मंजूरी की जरूरत होगी।

इन चार श्रेणियों में किसी भी क्षेत्र/वस्तु/सेवा पर पहली बार कर/शुल्क लगाने की मांग करने वाली व्याख्या के मामले शामिल हैं। इसके अलावा बड़े औद्योगिक घराने और प्रमुख बहुराष्ट्रीय निगम से जुड़े मामले, संवेदनशील मामले या राष्ट्रीय महत्व के मामले और ऐसे मामले जो पहले से ही जीएसटी परिषद के समक्ष हैं, इसमें शामिल हैं।

Tags: जीएसटी जांच के लिए दिशानिर्देश
Previous Post

अयोध्या: गणेशपुर जंगल में मिली नवजात शिशु को स्वस्थ पर शिशु गृह भेजा गया

Next Post

मुरादाबाद के कांठ में खंभे से जीप टकराने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

October 31, 2026
देश

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

October 31, 2026
अंतराष्ट्रीय

G20 विदेश मंत्रियों की बैठक: अटलांटा में जुटे वैश्विक राजनयिक, रूस-यूक्रेन और ईरान संकट पर गहराए मतभेद

October 30, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: Oleshky में चार दिन के संघर्षविराम के बीच पहुंचा मानवीय सहायता दल, 25 बसें और एंबुलेंस भेजीं

October 30, 2026
Next Post

मुरादाबाद के कांठ में खंभे से जीप टकराने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

Recent Posts

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 32 लोगों के...

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने नौवहन उपग्रह ‘एनवीएस-03’ का सफल प्रक्षेपण किया, जिसमें...

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

हरियाणा के पंचकूला में एक स्कूल की कक्षा के अंदर आठ वर्षीय लड़के ने छह साल की बच्ची पर कथित...

ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नोएडा, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा के...

वाराणसी पुलिस टीम पर तस्करों ने की फायरिंग, कांस्टेबल घायल, दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे पर शुक्रवार की रात में सिपाही पर गोलीबारी की घटना के कुछ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group