Saturday, October 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


नोएडा, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा के विभिन्न बचत और सावधि जमा खाताधारकों के करोड़ों रुपये के कथित हेरफेर के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (गाजियाबाद) ने पीएनबी के नोएडा मंडल के मुख्य प्रबंधक की ओर से 23 अक्टूबर को भेजी गई लिखित शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया।

यह शिकायत ‘सेक्टर पाई’ शाखा की एक कर्मचारी और कुछ अन्य खाताधारकों के खिलाफ की गई थी।

सीबीआई ने प्राथमिकी में शाखा की कार्यालय सहायक दीपांशी, खाताधारक आशुतोष पाठक और कुछ अज्ञात लोक सेवकों तथा निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। इन सभी के खिलाफ आपराधिक साजिश, विश्वासघात, धोखाधड़ी, खातों में हेराफेरी और लोक सेवकों द्वारा आपराधिक कदाचार से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा, प्राथमिकी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं।

पीएनबी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कथित धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब 16 सितंबर को एक खाताधारक अपने खाते से हुए तीन संदिग्ध निकासी लेनदेन की शिकायत लेकर शाखा प्रबंधक के पास पहुंची।

बैंक के अनुसार, अब तक विभिन्न ग्राहक खातों से 10.24 करोड़ रुपये की अनधिकृत निकासी का पता चला है। आरोप है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान इस धनराशि का गबन किया गया। शिकायत के मुताबिक, धोखाधड़ी की वास्तविक राशि का पता लगाने के लिए शाखा में खातों और लेनदेन का मिलान किया जा रहा है।

Tags: ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक
Previous Post

वाराणसी पुलिस टीम पर तस्करों ने की फायरिंग, कांस्टेबल घायल, दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Post

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी पुलिस टीम पर तस्करों ने की फायरिंग, कांस्टेबल घायल, दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

बांदा में पारिवारिक कलह के चलते पुत्र ने पिता की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

October 31, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow ATS: लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश नाकाम, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार; नाबालिग भी हिरासत में

October 30, 2026
Next Post

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

Recent Posts

बलरामपुर: पंचायत मतदाता सूची से 32 नाम हटाने का मामला: हाई कोर्ट ने यूपी निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बलरामपुर जिले में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 32 लोगों के...

ISRO NVS-03 Launch: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया नौवहन उपग्रह, ‘नाविक’ प्रणाली को मिलेगी मजबूती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने नौवहन उपग्रह ‘एनवीएस-03’ का सफल प्रक्षेपण किया, जिसमें...

पंचकूला में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG क्लास की बच्ची को पत्थर-गमले से पीटा, हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

हरियाणा के पंचकूला में एक स्कूल की कक्षा के अंदर आठ वर्षीय लड़के ने छह साल की बच्ची पर कथित...

ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक में हेराफेरी के मामले में सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

नोएडा, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा के...

वाराणसी पुलिस टीम पर तस्करों ने की फायरिंग, कांस्टेबल घायल, दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 31, 2026
0

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नरिया तिराहे पर शुक्रवार की रात में सिपाही पर गोलीबारी की घटना के कुछ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group