गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायालय द्वारा एल्विश यादव को दी गई बेल एनडीपीएस एक्ट वे वन्य जीव सुरक्षा में एल्विस यादव को नोएडा पुलिस ने भेजा था। जेल में पिछले5 दिन से गौतम बुद्ध नगर की लुक्सर जेल में था बंद ऐसीजीएम जय हिन्द सिंह ने एलवीश यादव को बेल दी है।
बता दें कि एल्विश यादव को 17 मार्च को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन बुलाया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में कोर्ट ने 14 दिनों के लिए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने स्टेटमेंट दिया और बताया कि इस केस में दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। इनका नाम ईश्वर और विनय है। ईश्वर राहुल सपेरा से लगातार बात करता रहता था और उसका अपना हॉल है, जहां वो सांपों का जहर मंगाता था। विनय, ईश्वर यादव का खास दोस्त है और अक्सर साथ में रहते हैं। इनकी आपस में सांठ-गांठ थी। ये सांपों के जहर का आदान-प्रदान करते थे।
एल्विश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 284, 289, 120बी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की धारा 9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज हुआ है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं तब बढ़ा दी गईं, जब आरोपियों से बरामद सांपों के जहर की जांच हुई।


