अयोध्या, प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि चक्रवर्ती सिंह, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त प्र०अ०), सत्येन्द्र गुप्त, संचराज वर्मा, रामलोचन यादव, रामबचन, राम गोपाल मौर्य, श्रीमती कलावती, उच्च प्राथमिक व प्रथमिक विद्यालय अलावलपुर के समस्त शिक्षकों, बच्चों व बच्चों के अभिभावकों के बीच सम्पन्न हुआ।
डॉ चक्रवर्ती सिंह ने बच्चों कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है साथ ही बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भी भावना विकसित होती है।
बच्चों ने बड़े मनमोहक ढंग से कार्यक्रम की प्रस्तुति की। विशेषकर कक्षा 5 के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया, बहुत ही सराहनीय, मनमोहक और आनंददायी रहा।
अतिथियों ने अपने-अपने शैक्षिक विचार रखे व बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पूर्व ग्राम प्रधान योगेश मिश्रा ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
अंत मे विद्यालय की प्र.अ. श्रीमती विनीता जी ने कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।


