Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Shaurya Parv Ayodhya: … और लोक कलाकारो ने रच दिया विश्व कीर्तिमान

( तुलसी उद्यान पार्क में शौर्य पर्व बना साक्षी,विश्व कीर्तिमान का/भारतीय लोक परंपरा ने बनाया विश्व कीर्तिमान)

admin by admin
March 19, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

अयोध्या, लोक एवम जनजाति संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित शौर्य पर्व में 11 प्रदेशो से आए 250 लोक कलाकारो ने आपने पारंपरिक लोक नृत्यों,जिसमे शस्त्रों,योग या युद्ध कौशल का समन्वय हो,का प्रदर्शन एक ही मंच पर कर के विश्व कीर्तिमान बना दिया। रघुवंशी राम की धरा पर बने इस विश्व कीर्तिमान का आकलन करने और कीर्तिमानों के समस्त मानको की पूर्णता की जांच करने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक आफ इंडिया की चीफ एडिटर सुषमा नार्वेकर अपनी टीम के साथ उपस्थित थीं।

विश्व कीर्तिमान के समस्त मानको की पूर्णता से सन्तुष्ट होने पर लोक एवम जनजाति संस्कृति संस्थान के निदेशक को अतुल द्विवेदी को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किया गया। इस अवसर पर अतुल द्विवेदी ने भावुक होते हुए कहा भगवान राम ने धर्म की रक्षा हेतु समाज के हर वर्ग के लोगो से सहयोग लेकर उन्हें पहचान दिलाई उसी प्रेरणा का परिणाम है कि सोशल मीडिया और मीडिया के बगैर बिना किसी चर्चा के जो लोक कलाकार अपनी संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करके ने वाले पीढ़ियों तक पहुंचाने में लगे है,ये सम्मान उन सभी का है।

तीन दिवसीय 18,19 व 20 मार्च को आयोजित शौर्य पर्व में अपनी संस्कृति और पहचान को बचाए रखने के लिए शस्त्र विद्या को अंगीकार करे रखने की लोक विधाओ का प्रदर्शन तुलसी उद्यान में आयोजित किया गया है।जिसमे केरल से लेकर मणिपुर,गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल,तेलंगाना से लेकर झारखंड तक यानी पूरे भारतवर्ष से कलाकारो ने आकर अपनी समृद्ध विरासत को लोक को दिखाया।

कलाकारो के प्रदर्शन देखकर खचाखच भरे पांडाल में लोग हतप्रभ थे। किशोरियों और महिलाओ द्वारा प्रस्तुत गुजरात के तलवार रास और महाराष्ट्र के मर्दानी खेल पर पूरे पांडाल में तालियां गूंज रही थी। पंजाब का गतका गुरु गोविंद सिंह जी की युद्ध शैली का स्मरण दिला रहा था तो केरल का कलरिपट्टू अपने अद्भुत संतुलन और कौशल से जमीनी युद्ध शैली का प्रतिनिधित्व कर रहा था। ओडिसा के कलाकारो का पिरामिड बनाकर शंख वादन जहां सभी को रोमांचित कर रहा था वहीं उत्तर प्रदेश का मल्लखंब शारीरिक दक्षता और कुशलता से सभी को विस्मित कर रहा था।

भारतीय लोक कलाओं का एक साथ, इतने कलाकारो द्वारा, उनकी कला के मूल में उपस्थित पक्ष, शस्त्र चालन,युद्ध शैली,व्यक्तिगत सुरक्षा इत्यादि की प्रस्तुति इसके पूर्व कहीं दर्ज नही है। कलाकारो का प्रदर्शन उनके उत्साह को दर्शा रहा था तो उपस्थित जन समूह अपने तालियों से इन कलाकारो का समर्थन कर रहा था। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए प्रो.ओम प्रकाश भारती,डा देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी सचिव केंद्रीय ललित कला अकादमी, सुधीर श्रीवास्तव,रामायण कॉन्क्लेव के समन्वयक आशुतोष द्विवेदी समेत भारी संख्या में जन समूह उपस्थित थे।

इसके पूर्व इस कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।मुख्य अतिथि गौरव दयाल ने कहा कि अपनी परंपराओं को संरक्षित करके मुख्यधारा में लाना हम सबका कर्तव्य है।आज के कार्यक्रम से लोगो को अपनी समृद्ध संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा।

Tags: Shaurya Parv
Previous Post

बागपत में गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद, जांच शुरू

Next Post

भदोही में प्रधानाध्यापक समेत दो के खिलाफ अश्‍लील हरकत और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

September 11, 2026
Next Post

भदोही में प्रधानाध्यापक समेत दो के खिलाफ अश्‍लील हरकत और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group