Monday, April 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा नगर पालिका की अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज; शत्रु संपत्ति में धोखाधड़ी का मामला

admin by admin
March 17, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोंडा नगर पालिका की अध्यक्ष उजमा राशिद के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में दस्तावेजों में हेराफेरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जिले की एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात कोतवाली नगर पुलिस ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष उजमा राशिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 (धोखाधड़ी) 467, 468, 471 (दस्तावेजों में हेराफेरी, कूटरचना) के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

उन्होंने बताया कि राशिद पर शासकीय अभिलेखों में कूट रचना कर अनियमित एवं अवैध तरीके से शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप है।

देश में 1968 में शत्रु संपत्ति (संरक्षण एवं पंजीकरण) अधिनियम पारित हुआ था। इस अधिनियम के अनुसार जो लोग बंटवारे या 1965 में और 1971 की लड़ाई के बाद पाकिस्तान चले गए और वहां की नागरिकता ले ली, उनकी सारी अचल संपत्ति ‘शत्रु संपत्ति’ घोषित कर दी गई।

शर्मा ने बताया कि देश भर की शत्रु संपत्ति संरक्षक, शत्रु संपत्ति गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नाम हस्तांतरित कर दी गयी थी।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर मोहल्ला रकाबगंज में राजस्व अभिलेखों में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज भवन संख्या 15 और 16 पर वर्ष 2020 में अवैध कब्जा किए जाने का प्रकरण सामने आया। संरक्षक शत्रु संपत्ति के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें शत्रु संपत्तियों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए जाने का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि गोंडा नगर पालिका की अध्यक्ष उजमा राशिद को वर्ष 2001-02 से इस संपत्ति का किरायेदार दिखाया गया है। बाद में नगर पालिका के अभिलेखों में हेरफेर करके इस संपत्ति का हस्तांतरण भी उनके नाम कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में नगर पालिका परिषद गोंडा के शत्रु संपत्ति संबंधी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की पुष्टि भी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि कूटरचना करके अनियमित एवं अवैध तरीके से उजमा राशिद का नाम इन दस्तावेजों में अंकित किया गया। संरक्षक शत्रु सम्पत्ति के आदेश पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया। उनके निर्देश पर कार्यवाही शुरू की गई और जून 2023 में प्रशासन द्वारा इस भवन को सील कर दिया गया था।

उजमा राशिद के पिता कमरुद्दीन एडवोकेट भी पूर्व में नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Tags: गोंडा नगर पालिका की अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी
Previous Post

RSS महासचिव दत्तात्रेय बोले- चुनावी बॉण्ड ‘प्रयोग’;कितना फायदेमंद होगा!! जब ईवीएम पर सवाल थे तब भी..?

Next Post

गोरखपुर में विवाद के बाद पोल्ट्री फार्म मालिक ने चालक को गोली मारी, घायल

Next Post

गोरखपुर में विवाद के बाद पोल्ट्री फार्म मालिक ने चालक को गोली मारी, घायल

Recent Posts

  • US-Iran talks in Pakistan: होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर हिंसा; दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता का माहौल
  • प्रतापगढ़ में चोरों ने वृद्ध महिला की गला दबाकर की हत्या, पहने हुए चांदी के गहने लेकर फरार
  • कौशांबी में ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दामाद की पीट-पीटकर की हत्या
  • यूपी में एक साथ 40 IAS अफसर तबादला, 8 डीएम को फिर मिली जिले की कमान
  • सरकार का दावा: पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में एलपीजी आपूर्ति स्थिर, अयोध्या में नही हुई bpcl की आपूर्ति

Recent Comments

  1. sildenafil phonetic pronunciation on रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 45 पैसे की बढ़त के साथ 91.60 प्रति डॉलर पर
  2. is cialis safe on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  3. tadalafil generic brands on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  4. mw sildenafil citrate on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  5. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य कैसे खुलेगा? तीन संभावित परिदृश्य

US-Iran talks in Pakistan: होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर हिंसा; दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता का माहौल

April 20, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

प्रतापगढ़ में चोरों ने वृद्ध महिला की गला दबाकर की हत्या, पहने हुए चांदी के गहने लेकर फरार

April 20, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी में ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दामाद की पीट-पीटकर की हत्या

April 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in