नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। तो वहीं मध्यप्रदेश की बची हुई पांच सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है।
भाजपा की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स के नाम थे।
इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के इंदौर से शंकर ललवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर, बालाघाट से डॉ. भारती पारधी और छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है।


