अयोध्या में लगातार अवैध प्लाटिंग हो रही है, अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा कई बार प्रेस (मीडिया) के माध्यम से निर्देश दिये गये है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण से बिना ले-आउट पास कराये कोई भी प्लाटिंग न की जाय। अवैध प्लाटिंग से अनियोजित शहर का विकास होता है। जिसके फलस्वरूप बाद में जनता को जनसुविधाओं हेतु असुविधा होती है।
इस परिस्थिति को देखते हुए उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सचिव सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्राधिकरण की प्रर्वतन टीम द्वारा पुलिस बल के साथ मऊयदुवंशपुर, पलिया शाहबदी, मऊशिवाला एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी।
विकास प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह ने बताया इस तरह की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि भूमि का कय विक्रय करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त स्थल का अयोध्या विकास प्राधिकरण से ले-आउट पास है अथवा नही ? जिससे बाद में आमजन को प्रतिकूल स्थिति का सामना न करना पड़े।


