अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या अयोध्या में आगमन को हो रहा है। मुख्यमंत्री अम्बेडकरनगर के राजकीय हवाई पट्टी पर सुबह लगभग 11ः20 बजे पहुंचेंगे। जहां पर अम्बेडकरनगर की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास तथा जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
तत्पश्चातमुख्यमंत्री अम्बेडकरनगर से अयोध्या के रामकथा पार्क हेलीपैड अयोध्या पर लगभग 12ः45 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ी, श्रीराम मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के बाद राजकीय इंटर कालेज में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास तथा जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद रामनवमी मेले के सम्बंध में बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री अयोध्या में लगभग 3 घंटे रहेंगे।
विकास कार्यक्रमों के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद, विधायक गण तथा सभी जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।
सांसद लल्लू सिंह ने सभी से सहयोग की अपील की है। तत्पश्चात मुख्यमंत्री राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या हेलीपैड से जनपद गोंडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के साथ कार्यक्रम स्थल जीआईसी का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर आधिकारी द्वय ने कार्यक्रम से संबंधित समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड एसपी भारतीय, एसडीएम सदर राज कुमार पांडेय, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


